राजस्थान न्यूज | Rajasthan News Today सड़क हादसा, हिट एंड रन, अवैध गार्नेट कार्रवाई

Last Updated:November 23, 2025, 08:28 IST
Rajasthan News Live: भरतपुर में इको-थार भीषण सड़क हादसा, एक की मौत. बीकानेर में हिट एंड रन में पिता-पुत्री गंभीर. भीलवाड़ा में अवैध गार्नेट खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई. और करौली में SIR ऐप नेटवर्क समस्या इन चार जिलों में दिनभर हलचल बनी रही.
ख़बरें फटाफट
Rajasthan News Live
Rajasthan News Live: भरतपुर के सेवर थाना क्षेत्र के मुरवारा रोड पर फागी से वृंदावन जा रहे परिवार की इको गाड़ी को थार ने टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी तेज थी कि इको के परखच्चे उड़ गए. दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि छह से अधिक लोग गम्भीर घायल हुए. सभी घायलों को आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. हादसे के बाद पुलिस ने थार वाहन जब्त कर जांच शुरू कर दी है.
बीकानेर/खाजूवाला: अज्ञात वाहन की टक्कर, पिता-पुत्री गंभीरबीकानेर जिले के खाजूवाला क्षेत्र में 8KYD के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में 45 वर्षीय अंग्रेज सिंह और उनकी बेटी कोमल गंभीर घायल हुईं. राहगीरों ने तुरंत उन्हें SDH खाजूवाला पहुँचाया, जहाँ से हालत गंभीर होने के कारण बीकानेर पीबीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगालने शुरू किए हैं और हिट एंड रन का मामला दर्ज कर लिया है.
भीलवाड़ा: अवैध गार्नेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाईअवैध खनन को लेकर भीलवाड़ा पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी छापेमारी की. एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर सीओ सदर माधव उपाध्याय की टीम ने अवैध गार्नेट खनन स्थलों पर दबिश देकर 6 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और 4 मशीनें जब्त कर लीं. कार्रवाई के बाद खनन माफिया में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है और गिरोह के सरगनाओं की तलाश जारी है.
करौली: SIR प्रोग्राम में नेटवर्क समस्या—BLO परेशानकरौली के डांग क्षेत्र में चुनाव आयोग का SIR कार्यक्रम नेटवर्क समस्या के कारण ठप हो गया है. BLO ऐप सही तरीके से काम नहीं कर रहा, जिसके चलते मतदाता फ़ॉर्म अपलोड नहीं हो पा रहे. कई गाँवों में इंटरनेट कनेक्टिविटी शून्य है, जिससे प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है. BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) इस डिजिटल संकट से परेशान हैं. फिलहाल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था और अस्थाई टॉवर समाधान खोज रहा है.
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
November 23, 2025, 08:28 IST
भरतपुर में सड़क हादसा, बीकानेर में हिट एंड रन, देखें लेटेस्ट खबरें



