Rajasthan

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मौसम में बदलाव का दौर जारी, तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ा, जानें आज रहेगा कैसा

Last Updated:March 25, 2025, 07:30 IST

Rajasthan Weather Update: मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. इस बीच आज और कल एक पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल सकता है. इसका अधिक असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिल…और पढ़ेंराजस्थान में मौसम में बदलाव का दौर जारी, तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ा

आज और कल एक पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल सकता है.

राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है. तेज गर्मी का असर ज्यादातर जिलों में देखने को मिल रहा है. सबसे ज्यादा प्रभाव पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिला. सोमवार को बाड़मेर में तेज गर्मी के बीच तापमान सबसे ज्यादा 41.6 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे न्यूनतम तापमान बारां में 11.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा जैसलमेर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री पर पहुंच गया. इसके साथ ही ज्यादातर जिलों में दिन का तापमान 36 डिग्री या उससे ज्यादा ही रिकॉर्ड किया गया.

राजधानी जयपुर में भी गर्मी का असर बढ़ता जा रहा है और सूरज की तपन भी. जयपुर में सोमवार को अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का अधिकतम तापमान ये रहामौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अजमेर में 37.8 डिग्री, अलवर में 37.2 डिग्री, जयपुर में 36.9 डिग्री, सीकर में 36.0 डिग्री, कोटा में 37.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 39.2 डिग्री, बाड़मेर में 41.6 डिग्री, जैसलमेर में 40.0 डिग्री, जोधपुर में 39.3 डिग्री, बीकानेर में 39.4 डिग्री, चूरू में 38.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 36.9 डिग्री और माउंट आबू में 28.8 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान ये रहामौसम विभाग की फोरकास्ट रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को अजमेर में 18.3 डिग्री, अलवर में 15.4 डिग्री, जयपुर में 19.4 डिग्री, सीकर में 18.0 डिग्री, कोटा में 18.1 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 15.3 डिग्री, बाड़मेर 23.4 डिग्री, जैसलमेर में 22.1 डिग्री, जोधपुर में 18.5 डिग्री, बीकानेर में 22.5 डिग्री, चूरू में 17.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 16.2 डिग्री और माउंट आबू में 12.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

मौसम विभाग का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, आगामी एक सप्ताह राज्य में मौसम शुष्क रहेगा. इस बीच आज और कल एक पश्चिमी विक्षोभ का हल्का असर देखने को मिल सकता है. इसका अधिक असर पश्चिमी राजस्थान में देखने को मिलेगा. इसके असर से सीमावर्ती क्षेत्रों में तेज हवा के साथ ही आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. वहीं दो दिन बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है


Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

March 25, 2025, 07:30 IST

homerajasthan

राजस्थान में मौसम में बदलाव का दौर जारी, तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj