रणवीर सिंह-अक्षय खन्ना की फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ा

Last Updated:December 22, 2025, 08:05 IST
आदित्य धर की ‘धुरंधर’ रिलीज के बाद से ही बॉक्स-ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. फिल्म कमाई के सभी रिकॉर्ड तोड़ते हुए 550 करोड़ के कलेक्शन के करीब पहुंच गई है. अक्षय खन्ना के सीन के साथ ही फिल्म का सुपरहिट ट्रैक ‘शरारत’ भी खूब पॉपुलर हो रहा है. बहुत कम लोग इस बात से वाकिफ होंगे कि शरारत के लिए तमन्ना भाटिया कोरियोग्राफर की पहली पसंद थीं, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने तमन्ना भाटिया का नाम सुनते ही उन्हें रिजेक्ट कर दिया था. उन्होंने तमन्ना की बजाय फिल्म के इस गाने को टीवी की दो खूबसूरत बालाओं पर फिल्माया.
ख़बरें फटाफट
आयशा खान और तमन्ना भाटिया.
नई दिल्ली. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर ने बॉक्स-ऑफिस पर कमाल कर दिखाया है. रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, अक्षय खन्ना स्टारर फिल्म कमाई के सारे रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करते हुए बॉक्स-ऑफिस पर तेजी से आगे बढ़ रही है. ये वॉर बेस्ड फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर 550 करोड़ के रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े को छूने के करीब पहुंच गई है. ‘धुरंधर’ की कमाई को अक्षय खन्ना की पॉपुलैरिटी का भी जबरदस्त फायदा मिला है. अक्षय खन्ना रातोंरात सोशल मीडिया सेंसेशन बन गए और उनके डांस ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया.
आदित्य धर की इस फिल्म का एक गाना भी खूब लोकप्रियता बटोर रहा है. फिल्म का आइटम सॉन्ग शरारत को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस गाने पर करीबन लाखों रील्स बन चुके हैं और इसे नेटिजेंस का जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. शरारत टीवी एक्ट्रेसेस – क्रिस्टल डिसूजा और आयशा खान पर फिल्माया गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस गाने के लिए ये दो हसीनाएं पहली पसंद नहीं थीं. इस गाने के लिए तमन्ना भाटिया पहली पसंद थीं, लेकिन डायरेक्टर आदित्य धर ने उन्हें रिजेक्ट कर दिया.
तमन्ना भाटिया को कास्ट करना चाहते थे कोरियोग्राफर
सुपरहिट ट्रैक शरारत के कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने हालिया इंटरव्यू में बताया कि वो इस गाने में तमन्ना भाटिया को कास्ट करना चाहते थे लेकिन डायरेक्टर ने रिजेक्ट कर दिया था. वो कहते हैं कि उनके दिमाग में आइडिया साफ था कि वो तमन्ना को इस गाने में कोरियोग्राफ करना चाहते थे, लेकिन आदित्य धर नहीं चाहते थे कि लोग इसे आइटम सॉन्ग की तरह देखें जिससे कहानी पर से लोगों का ध्यान भटके.
आदित्य धर ने तमन्ना भाटिया को कर दिया था रिजेक्ट
वो कहते हैं कि आदित्य धर का मानना था कि अगर गाना किसी एक एक्ट्रेस पर फिल्माया जाएगा तो ये एक आइटम सॉन्ग बनकर रह जाएगा. लोगों का सारा ध्यान एक्ट्रेस पर केंद्रित हो जाएगा जिससे कहानी फीकी पड़ सकती है. इसलिए उन्होंने गाने में किसी एक की जगह दो एक्ट्रेस को रखा. वो आगे कहते हैं कि तमन्ना भाटिया के स्टारडम की वजह से वो गाना पूरी लाइमलाइट ले जाता जो मकसद नहीं था.
About the AuthorPranjul Singh
प्रांजुल सिंह 3.5 साल से न्यूज18 हिंदी से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने Manorama School Of Communication (MASCOM) से जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन में डिप्लोमा किया है. वो 2.5 साल से एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रही है…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 22, 2025, 08:05 IST
homeentertainment
‘धुरंधर’ के गाने के लिए तमन्ना भाटिया थीं पहली पसंद, आदित्य ने किया था रिजेक्ट



