Rajasthan

| Rashifal | – हिंदी

Last Updated:January 04, 2026, 00:02 IST

Aaj Ka Makar Rashifal 4 January 2026 : 4 जनवरी 2026 यानी आज का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभ का दिन है. लेकिन कुछ मामलों में आज सतर्कता और संयम भी रखना होगा. सही निर्णय और धैर्य आज आपको सफलता की ओर ले जाएंगे. आज व्यवसाय में किसी मित्र की मदद आपके काम आ सकती है.

ख़बरें फटाफट

मकर राशि वालों की किस्मत आज ले सकती है करवट, एक फैसला बदल सकता है आर्थिक हालातमकर राशि आज का राशिफल..

करौली. मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन कई मामलों में महत्वपूर्ण संकेत दे रहा है. विशेष रूप से जो लोग ऑनलाइन बिजनेस से जुड़े हुए हैं, उनके लिए आज का दिन लाभकारी साबित हो सकता है. किसी बड़ी डील को लेकर लंबे समय से चल रही बातचीत आज सफल हो सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. व्यापार में अचानक मिले इस अवसर का सही उपयोग करें, क्योंकि यह आगे चलकर स्थायी लाभ का कारण बन सकता है.

जयपुर की मशहूर ज्योतिषी डॉ दीप्ति शर्मा के अनुसार 4 जनवरी 2026 यानी आज का दिन मकर राशि वालों के लिए लाभ का संकेत दे रहा है. हालांकि कुछ मामलों में सतर्कता और संयम भी जरूरी रहेगा. सही निर्णय और धैर्य आपको सफलता की ओर ले जाएंगे. आज व्यवसाय में किसी मित्र की मदद आपके काम आ सकती है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी.

परिवार और सेहतपरिवार और सेहत के लिहाज से आज का दिन राहत भरा रहने वाला है. यदि बीते कई दिनों से कोई स्वास्थ्य समस्या परेशान कर रही थी, तो आज उसमें काफी हद तक आराम महसूस होगा. हालांकि कम उम्र के कुछ जातकों को सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है. छोटी सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है, इसलिए खानपान और दिनचर्या पर विशेष ध्यान देना जरूरी है.

व्यवसाय में सावधानी जरूरीव्यवसाय के मामलों में आज अतिरिक्त सतर्कता बरतनी होगी. बिजनेस से जुड़े किसी भी कानूनी मामले में उलझने से बचें. बिना दस्तावेज पढ़े या समझे कोई भी बड़ा फैसला न लें. घर में मौजूद कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर भी सावधानी बरतना आवश्यक रहेगा.

करियर और नौकरी की तैयारीकरियर के क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जातकों के लिए आज का दिन प्रयासों का है. मेहनत और अनुशासन बनाए रखें. आज किए गए प्रयास आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम दे सकते हैं. किसी सीनियर या अनुभवी व्यक्ति से मार्गदर्शन मिल सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेगा.

प्यार और रिश्तेप्यार और रिश्तों की बात करें तो आज प्रेम जीवन में थोड़ी बेचैनी रह सकती है. किसी कारणवश साथी से मुलाकात नहीं हो पाने से मन उदास रह सकता है. ऐसे में बेवजह के संदेह या बहस से बचें और धैर्य बनाए रखें, ताकि रिश्तों में तनाव न बढ़े.

मकर राशि के लिए आज का उपायउपाय के रूप में आज मकर राशि के जातकों को हनुमान जी की आराधना करनी चाहिए. दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा के पाठ से करें. इसके साथ ही हनुमान जी के विग्रह चरणों के चंदन का तिलक माथे पर लगाएं. इससे परिवार में सौहार्द बना रहेगा और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

About the AuthorAnand Pandey

नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें

Location :

Karauli,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 00:02 IST

homeastro

मकर राशि वालों की किस्मत आज ले सकती है करवट, एक फैसला बदल सकता है आर्थिक हालात

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj