पत्नी ने खोले पति के काले राज, जिम में हिडन कैमरे से बनाता था लड़िकयों का वीडियो, ब्लैकमेलिंग रैकेट का आरोप

Last Updated:May 15, 2026, 19:41 IST
Ajmer Blackmailing Case: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ के मदनगंज थाना क्षेत्र में जिम ट्रेनर से जुड़ा ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है. जिम ट्रेनर की पत्नी ने अपने पति और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोप है कि जिम में आने वाली युवतियों को निशाना बनाकर उनकी निजी तस्वीरें और वीडियो बनाए जाते थे. हिडन कैमरों से रिकॉर्डिंग कर ब्लैकमेलिंग की जाती थी. मामला जेल में बंद रहने के दौरान मोबाइल जांच से खुला.
ख़बरें फटाफट
अजमेर के किशनगढ़ से जिम ट्रेनर से जुड़ा ब्लैकमेलिंग और आपत्तिजनक वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया
अजमेर. किशनगढ़ क्षेत्र में जिम ट्रेनर से जुड़ा ब्लैकमेलिंग और अश्लील फोटो-वीडियो बनाने का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है. मदनगंज थाना क्षेत्र में जिम ट्रेनर की पत्नी ने अपने ही पति के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़िता का कहना है कि उसका पति जिम में आने वाली लड़कियों को निशाना बनाकर उनका शोषण करता है और ब्लैकमेलिंग के लिए हिडन कैमरों की मदद से अश्लील फोटो और वीडियो तैयार करता है.
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जिम के अंदर गुप्त कैमरे लगाए गए थे, जिनके जरिए कई महिलाओं के निजी पल रिकॉर्ड किए गए और बाद में उन्हें ब्लैकमेल किया गया. मामला उस समय सामने आया जब जिम ट्रेनर एक अन्य मामले में जेल गया और पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच की. मोबाइल जांच में कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो मिलने का दावा किया जा रहा है. पीड़िता का कहना है कि सामने आए वीडियो में उसका खुद का भी वीडियो शामिल है, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान है.
विरोध करने पर निजी वीडियो वायरल करने की मिली धमकी
पीड़ित पत्नी ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस पूरे मामले में विरोध किया और साथ नहीं दिया तो उसे धमकी दी गई कि उसके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए जाएंगे. इतना ही नहीं, पीड़िता ने अपने पति के परिजनों पर भी इस ब्लैकमेलिंग रैकेट में शामिल होने का आरोप लगाया है. उसका कहना है कि परिवार के कुछ सदस्य भी इस पूरे मामले में मिलीभगत कर सकते हैं और उन्होंने जानबूझकर कई बातों को छिपाने की कोशिश की.
पीड़िता ने दर्ज कराई लिखित शिकायत
पीड़िता ने मदनगंज थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की हर एंगल से जांच की जा रही है और डिजिटल सबूतों को भी खंगाला जा रहा है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि कितनी महिलाओं को इस कथित ब्लैकमेलिंग रैकेट का शिकार बनाया गया है और इसमें कौन-कौन लोग शामिल हो सकते हैं.
जिम में लगे हिडन कैमरों और सीसीटीवी सिस्टम की जांच
इधर, दूसरे मामले में भी जिम ट्रेनर पर गंभीर आरोप सामने आए हैं. आरोप है कि अश्लील फोटो वायरल कर पत्नी को ब्लैकमेल किया जा रहा था और कई महिलाओं के जिम में वीडियो बनाए गए हैं. न्यूज 18 पर खबर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है और मदनगंज थाना क्षेत्र स्थित संबंधित जिम पर पहुंचकर जांच शुरू की है. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जिम में लगे हिडन कैमरों और सीसीटीवी सिस्टम की बारीकी से जांच की है. इस दौरान सभी डिजिटल रिकॉर्ड और उपकरणों को खंगाला गया.
डीवीआर जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू
पुलिस ने डीवीआर जब्त करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है ताकि पूरे मामले की तकनीकी जांच की जा सके. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. मदनगंज थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है. अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण को संवेदनशील मानते हुए गहनता से पड़ताल कर रही है और सभी डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित किया जा रहा है.
About the Authordeep ranjan
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें
न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
सबमिट करें
Location :
Ajmer,Rajasthan



