Sports

RCB put on sale: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु टीम के बिकने की खबर सामने आ रही है, 6 बड़े नाम रेस में शामिल

Last Updated:November 07, 2025, 08:40 IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की IPL ट्रॉफी जीत के बाद Diageo Great Britain टीम बेचने पर विचार कर रही है, अदार पूनावाला, JSW Group, अडानी ग्रुप समेत छह कंपनियां खरीद में रुचि दिखा रही हैं. 2026 में टीम इंडियन प्रीमियर लीग के नए मालिकाना हक वाली कंपनी के तहत खेलने की उम्मीद की जा रही है.बिकने वाली है कोहली की IPL चैंपियन टीम RCB! एक दो नहीं 6 बड़े नाम आ रहे सामनेआईपीएल 2026 से पहले क्या बिक जाएगी आरसीबी.

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग की ट्रॉफी जीतने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस समय बाजार में सबसे हॉट प्रॉपर्टी है. छह कंपनियां फ्रेंचाइजी खरीदने में रुचि दिखा रही हैं. 18 साल के इंतजार के बाद टीम ने पहली बार ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी हासिल की. बेंगलुरु के संभावित खरीदारों की लिस्ट बढ़ती जा रही है. अगर टीम की पेरेंट कंपनी Diageo Great Britain इसे बेचने का फैसला करती है तो डील हासिल करने वाले मोटी रकम देने को तैयार नजर आ रहे हैं.

खबरों की माने तो Diageo आखिरी समय में भी अपना फैसला बदल सकता है. रिपोर्ट्स बताती हैं कि कई स्टेक होल्डर कंपनी के IPL टीम रखने को लेकर असहज हैं, क्योंकि यह उनके मुख्य व्यवसाय से बाहर है. Cricbuzz की रिपोर्ट के अनुसार, कई भारतीय और अमेरिकी समूहों ने Diageo के मैनेजमेंट से बातचीत की है, जिसमें Serum Institute के अदार पूनावाला और JSW Group के पार्थ जिंदल जैसे हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं. स्थानीय नामों में से एक बेंगलुरु के अरबपति निखिल कामत और रंजन पाई शामिल हैं. निखिल डिस्काउंट ब्रोकरेज प्लेटफॉर्म जेरोधा के सह-संस्थापक हैं जबकि रंजन मणिपाल एजुकेशन एंड मेडिकल ग्रुप (MEMG) के अध्यक्ष है.

अडानी ग्रुप और दिल्ली के एक प्रमुख व्यवसायी भी टीम पर नजर गड़ाए हुए हैं. इन चार के अलावा, दो अमेरिकी निजी इक्विटी फर्में भी अपने विकल्पों की जांच कर रही हैं. वरुण बेवरेजेज के चेयरपर्सन रवि जयपुरिया भी फ्रेंचाइजी खरीदने की सोच रहे हैं. यह PepsiCo के सॉफ्ट ड्रिंक ब्रांड्स के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के बाहर सबसे बड़े बॉटलिंग पार्टनर्स में से एक है और देवयानी इंटरनेशनल, जो भारत में Yum! का सबसे बड़ा फ्रेंचाइजी है.

At the right valuation, @RCBTweets is a great team…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj