Tech

Realme Narzo 90 and Realme Narzo 90x 5G launching in india today know expected price and features- रियलमी नार्ज़ो 90 5G और 90x 5G आज करेंगे भारत में एंट्री, पहले ही सामने आ गई कीमत, फीचर्स होंगे खास

रियलमी आज भारत में अपनी नई नार्ज़ो 90 Series 5G लॉन्च करने जा रहा है. इस सीरीज में दो स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे.रि यलमी नार्ज़ो 90 5G और रियलमी नार्ज़ो 90x 5G. ये दोनों फोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए लाए जा रहे हैं जो कम बजट में दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और अच्छा परफॉर्मेंस चाहते हैं. कंपनी पहले से ही इन फोन के कई फीचर्स टीज़र के जरिए सामने ला चुकी है, जिससे यूज़र्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.

रियलमी नार्ज़ो 90 5G और नार्ज़ो 90x 5G को आज 16 दिसंबर दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा. लॉन्च के बाद ये फोन Amazon और रियलमी India की ऑफिशियल वेबसाइट पर बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. Amazon पर इन दोनों फोन के लिए पहले से ही माइक्रोसाइट लाइव कर दी गई है.

क्या है संभावित कीमतलीक और रिपोर्ट्स के मुताबिक, रियलमी नार्ज़ो 90 5G की शुरुआती कीमत करीब ₹17,999 हो सकती है, जबकि नार्ज़ो 90x 5G को ₹14,999 में लॉन्च किया जा सकता है. ये कीमतें बैंक ऑफर्स और लॉन्च डिस्काउंट के बाद की मानी जा रही हैं. अगर ऐसा होता है, तो यह सीरीज मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी पकड़ बना सकती है.

कैसे होंगे फीचर्स?रियलमी नार्ज़ो 90 5G में होल-पंच डिस्प्ले मिलेगा, जिसकी पीक ब्राइटनेस 4000 निट्स तक हो सकती है. वहीं नार्ज़ो 90x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दिया जाएगा, जिसकी ब्राइटनेस 1200 निट्स होगी. डिजाइन की बात करें तो नार्ज़ो 90 का लुक नार्ज़ो 80 Pro जैसा होगा, जबकि नार्ज़ो 90x का डिजाइन नार्ज़ो 80x से मिलता-जुलता रहेगा.

नार्ज़ो 90 5G की मोटाई सिर्फ 7.79mm बताई जा रही है, जिससे यह काफी स्लिम लगेगा.दोनों स्मार्टफोन्स में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ रियलमी कई AI फीचर्स भी दे रहा है, जैसे – AI Editor, AI Eraser, AI Ultra Clarity और AI Edit Genie. ये फीचर्स फोटो एडिटिंग और इमेज क्वालिटी को बेहतर बनाने में मदद करेंगे.

बैटरी और चार्जिंगरियलमी नार्ज़ो 90 Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की Titan Battery है. दोनों फोन 60W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेंगे. कंपनी के मुताबिक नार्ज़ो 90 5G एक बार चार्ज करने पर घंटों गेमिंग, वीडियो कॉलिंग और म्यूजिक प्लेबैक दे सकता है. वहीं नार्ज़ो 90x 5G भी लंबा बैटरी बैकअप देने का दावा करता है.

अगर आप ₹15,000 से ₹18,000 के बजट में एक ऐसा 5G फोन ढूंढ रहे हैं जिसमें बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग, अच्छा डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स हों, तो रियलमी नार्ज़ो 90 5G और नार्ज़ो 90x 5G आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकते हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj