REET 2024 Result: आज दोपहर 3:15 बजे जारी होगा रिजल्ट, ऐसे करें चेक.

Last Updated:May 08, 2025, 08:38 IST
REET 2024 Result Today: REET 2024 का रिजल्ट आज 8 मई को दोपहर 3:15 बजे घोषित होगा. उम्मीदवार RBSE की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. परीक्षा में 14,29,822 उम्मीदवारों ने पंजी…और पढ़ें
RBSE REET 2024 Result आज जारी किया जाएगा.
हाइलाइट्स
REET 2024 का रिजल्ट आज 8 मई को घोषित होगा.उम्मीदवार RBSE की वेबसाइट पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं.परीक्षा में 14,29,822 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था.
REET 2024 Result Today: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) के जरिए आयोजित राजस्थान टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (REET) 2024 का रिजल्ट आज यानी 8 मई गुरुवार को जारी किया जाएगा. रिजल्ट की घोषणा बोर्ड के प्रशासक महेश चंद्र शर्मा के द्वारा दोपहर 3:15 बजे की जाएगी. उम्मीदवार जो भी इस परीक्षा के लिए शामिल हुए हैं, वे राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://reet2024.co.in/ के जरिए भी REET 2025 का रिजल्ट चेक कर सकते हैं. साथ ही नीचे दिए गए इन स्टेप्स के माध्यम से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 27 और 28 फरवरी 2024 को REET परीक्षा तीन अलग-अलग पारियों में आयोजित की थी.
कुल पंजीकरण संख्याबोर्ड सचिव श्री कैलाश चंद्र शर्मा के अनुसार इस परीक्षा में कुल 14,29,822 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. इनमें से लेवल-1 के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों की कुल संख्या 3,46,625 और लेवल-2 के लिए पंजीकृत उम्मीदवार की कुल संख्या 9,68,501 है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुवार को रिजल्ट की घोषणा के बाद उम्मीदवार अपनी परीक्षाफल को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे.
REET 2024 Result ऐसे करें चेकRBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाए.उस लिंक पर क्लिक करें, जहां REET 2024 Result लिखा हो.आवश्यक विवरण दर्ज करें.आपका REET 2024 Result स्क्रीन पर दिखाई देगा.REET 2025 Result चेक करें और इसे सेव करें.
ये भी पढ़ें…सीबीएसई बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे results.cbse.nic.in पर होगा जारी, ऐसे कर सकेंगे चेक
Munna Kumar
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में Hin…और पढ़ें
पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव. दूरदर्शन, ज़ी मीडिया और के साथ काम किया है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन दिल्ली से की, बाद में ज़ी मीडिया से जुड़े और वर्तमान में Hin… और पढ़ें
homecareer
REET 2024 का रिजल्ट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर आज, यहां से करें चेक



