Tech

Reliance Jio continues to get strong subscriber growth broadband leadership says report recorded highest speed

देश के टेलीकॉम बाज़ार में अक्टूबर 2025 का महीना रिलायंस जियो के लिए एक बार फिर बेहद मजबूत साबित हुआ. एक्टिव सब्सक्राइबर बेस से लेकर होम ब्रॉडबैंड और 5G FWA तक, हर सेगमेंट में जियो ने अपनी पकड़ और मजबूत की है. अक्टूबर 2025 टेलीकॉम इंडस्ट्री में जियो की ऑल-राउंड बढ़त का महीना रहा.

इंडिया टेलिकॉम अक्टूबर 2025 की रिपोर्ट के मुताबिक, जियो ने अक्टूबर 2025 में लगातार आठवें महीने एयरटेल से ज्यादा एक्टिव सब्सक्राइबर जोड़े, जिससे उसकी मार्केट लीडरशिप और पक्की हो गई.

जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 12 महीनों में जियो की एक्टिव मार्केट शेयर 150bps बढ़कर 43% पर पहुंच गई है. यह बढ़त देश के लगभग हर सर्कल (मेट्रो, A, B और C) में देखने को मिली है, जहां जियो ने क्रमश: 60bps, 150bps, 170bps और 120bps तक की बढ़त दर्ज की.

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के मुताबिक, सिर्फ अक्टूबर महीने में ही जियो की एक्टिव मार्केट शेयर 14bps बढ़कर 43.5% हो गई, जबकि एयरटेल की हिस्सेदारी मामूली बढ़कर 35.8% हुई. वोडाफोन आइडिया की हिस्सेदारी 12bps गिरकर 15.6% पर आ गई, जो कंपनी के लिए चिंताजनक संकेत है.

जेफरीज की रिपोर्ट बताती है कि बढ़ता डेटा पेनेट्रेशन (Data Penetration) और जियो की मजबूत सब्सक्राइबर वृद्धि, पूरे सेक्टर के टैरिफ आउटलुक के लिए सकारात्मक मानी जा रही है. विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले महीनों में टेलीकॉम कंपनियों को टैरिफ बढ़ाने के लिए बेहतर माहौल मिल सकता है.

होम ब्रॉडबैंड में जियो की जबरदस्त छलांगJioAirFiber की आक्रामक रणनीति अक्टूबर में भी जारी रही.जेएम फाइनेंशियल के अनुसार जियो ने सिर्फ एक महीने में 0.88 मिलियन नए होम ब्रॉडबैंड (FTTH + UBR + 5G FWA) सब्सक्राइबर जोड़े.

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट बताती है कि जियो की होम (वायर्ड) ब्रॉडबैंड मार्केट शेयर 70bps बढ़कर 41.1% हो गई, जो पिछले महीने 40.4% थी. यह दिखाता है कि जियो का AirFiber मॉडल ग्रामीण से शहरी क्षेत्रों तक तेजी से अपनाया जा रहा है. FWA (Fixed Wireless Access) में 80% से अधिक बाजार जियो के पास है.

5G FWA सेगमेंट में जियो का लगभग पूरा दबदबा कायम है. अक्टूबर 2025 में जियो के FWA सब्सक्राइबर 10.2 मिलियन तक पहुंच गए. यह पिछले महीने की तुलना में 7% MoM की ग्रोथ है. इस सेगमेंट में जियो की मार्केट शेयर 80.3% है, जो भारत के FWA इकोसिस्टम में उसकी पूर्ण नेतृत्व क्षमता को दिखाती है.

आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, जियो ने FWA यूज़र्स के आधार को जियो एयरफाइबर के माध्यम से सबसे तेज स्पीड से बढ़ाया है.

डिस्क्लेमर – नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj