Sports

Rishabh Pant Rohit Sharma eyelash: भैया ये लो, अब फूंक मारो… बच्चे बने ऋषभ पंत, रोहित शर्मा की पलकें टूटी तो हथेली में देकर मंगवाई विश

Last Updated:December 04, 2025, 09:36 IST

IND vs SA Raipur 2nd ODI: आप ऋषभ पंत को मैच से तो बाहर रख सकते हो, लेकिन एक्शन से बाहर नहीं. साउथ अफ्रीका के खिलाफ जारी वनडे सीरीज में भारतीय विकेटकीपर को भले ही प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल पा रही, लेकिन रायपुर में उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी टूटी पलकों से विश मंगवा दी. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.भैया ये लो, अब फूंक मारो... बच्चे बने पंत, रोहित की पलकें टूटी तो मंगवाई विशरोहित शर्मा की टूटी पलकों से ऋषभ पंत ने मंगवाई विश

रायपुर: तीन दिसंबर की रात दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में इनिंग ब्रेक के दौरान स्टार भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बीच ब्रोमांच देखने को मिला. भारतीय टीम अपने 358 रन के स्कोर को डिफेंड करने मैदान पर उतरने वाली थी. खिलाड़ी फील्डिंग के लिए तैयार हो रहे थे. तभी एक्सट्रा प्लेयर ऋषभ पंत ने अपनी क्यूट हरकत से इंटरनेट का दिल जीत लिया.

जब रोहित डगआउट के सामने बाउंड्री के किनारे खड़े थे तभी ऋषभ पंत की नजर उनकी गिरी हुई पलक पर पड़ी. पंत ने उसे उठाया और रोहित की कलाई पर रखते हुए उनसे कोई विश मांगने को कहा. दरअसल, 90 के दशक में ये धारणा आम थी कि टूटी पलकों को अगर मुट्ठी के ऊपरी हिस्से में रखकर मन में कोई इच्छा जाहिर करने के बाद फूंक दिया जाए तो वो पूरी होती है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj