Sports

Rising Stars Asia Cup cricket match live streaming: वैभव सूर्यवंशी आज होंगे एक्शन में…यूएई के खिलाफ उतरेंगे मैदान पर, पाकिस्तान से 16 को दोहा में होगा सामना

नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी सहित भारतीय क्रिकेट की उभरती प्रतिभाएं शुक्रवार से दोहा में राइजिंग स्टार्स एशिया कप में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने उतरेंगी. इंडिया ए टीम में वैभव को पहली बार शामिल किया गया है जिसके कप्तान आईपीएल स्टार जितेश शर्मा हैं. भारत का पहला मैच यूएई के खिलाफ है जो उसे 14 नवंबर को खेलना है. इस मैच में वैभव ओपनिंग करते हुए दिखाई देंगे. एशियाई क्रिकेट काउंसिल द्वारा आयोजित यह टूर्नामेंट जिसका पहला आयोजन 2013 में इमर्जिंग टीम्स एशिया कप के रूप में हुआ था. इसके छह संस्करण पूरे हो चुके हैं. 2025 की यह प्रतियोगिता जो टी20 प्रारूप में खेली जाएगी नए राइजिंग स्टार्स बैनर के तहत पहली बार आयोजित की जा रही है. टूर्नामेंट के सभी मैचों के लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग भारत में देखी जा सकेगी.

भारतीय अंडर-23 क्रिकेट टीम ने सिंगापुर में आयोजित पहले संस्करण में जीत हासिल की थी. जबकि अफगानिस्तान ए ने पिछले साल ओमान में हुए पिछले इमर्जिंग टीम्स एशिया कप का खिताब जीता था. श्रीलंका और पाकिस्तान भी इस टूर्नामेंट को जीत चुके हैं. टूर्नामेंट इस बार 14 से 23 नवंबर तक आयोजित होगा जिसमें आठ टीमें शामिल हैं.

वैभव सर्यवंशी आज ओमान के खिलाफ मैदान में उतरेंगे.

भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप बी में रखा गया हैविकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा की अगुवाई वाली इंडिया ए क्रिकेट टीम को ग्रुप बी में पाकिस्तान शाहीन (पाकिस्तान ए), यूएई और ओमान के साथ रखा गया है. पिछले साल की विजेता अफगानिस्तान ग्रुप ए में है. प्रत्येक टीम अपने ग्रुप के अन्य तीन टीमों के साथ एक बार खेलेगी. उसके बाद प्रत्येक पूल से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. फाइनल 23 नवंबर को खेला जाएगा. राइजिंग स्टार्स एशिया कप में भारत बनाम पाकिस्तान ग्रुप बी का बहुप्रतीक्षित मैच 16 नवंबर को खेला जाएगा.

वैभव सूर्यवंशी इस साल शानदार प्रदर्शन कर रहे हैंइस साल शानदार प्रदर्शन करने वाले 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी इंडिया ए क्रिकेट टीम में भी शामिल हैं. वैभव ने इस साल की शुरुआत में राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल में पदार्पण किया और इस टी20 फ्रेंचाइजी लीग में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने. गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक जड़कर वह आईपीएल में सबसे कम उम्र के और सबसे तेज भारतीय शतक बनाने वाले खिलाड़ी भी बन गए. अपने शानदार आईपीएल सीजन के बाद भी, यह युवा खिलाड़ी भारत की युवा टीमों के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करता रहा है और अंडर-19 वनडे इतिहास में सबसे कम उम्र के और सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

भारत में राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 का सीधा प्रसारण कहां देखें
राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के क्रिकेट मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. राइजिंग स्टार एशिया कप का भारत में सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 और सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 एचडी टीवी चैनलों पर सीधा प्रसारण किया जाएगा. क्षेत्रीय स्तर पर इसका सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स 3 और सोनी स्पोर्ट्स 4 पर उपलब्ध होगा.

राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025 के लिए इंडिया ए क्रिकेट टीम:जितेश शर्मा (कप्तान/विकेटकीपर), नमन धीर (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, नेहल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, रमनदीप सिंह, हर्ष दुबे, आशुतोष शर्मा, यश ठाकुर, गुरजापनीत सिंह, विजय कुमार वैश्य, युद्धवीर सिंह चरक, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), सुयश शर्मा.

स्टैंडबाय खिलाड़ी: गुरनूर सिंह बराड़, कुमार कुशाग्र, तनुश कोटियन, समीर रिजवी, शेख रशीद.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj