शिव मंदिर में 63 साल के पुजारी से मारपीट का आरोप, नीचे पटका, कपड़े फाड़े और माला तोड़ी, CCTV में दिखी वारदात

Last Updated:September 27, 2026, 11:21 IST
Jaipur Temple Priest Beaten Viral Video: जयपुर के करधनी इलाके के शिव मंदिर में 63 वर्षीय पुजारी पंडित रामकृष्ण से मारपीट का मामला सामने आया है. पुजारी बिना माइक के बच्चों को पाठ करा रहे थे, तभी 3 लोगों ने आवाज को लेकर उनसे विवाद किया और उन्हें नीचे पटककर पीटा. आरोपियों ने पुजारी के कपड़े फाड़ दिए और गले की मालाएं भी तोड़ दीं. यह पूरी घटना मंदिर के CCTV में कैद हो गई. पुजारी की शिकायत पर करधनी पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर ASI सुरेश कुमार को जांच सौंप दी है.
ख़बरें फटाफट
Jaipur Crime News: शिव मंदिर में पुजारी से हाथापाई, फर्श पर पटकने और कपड़े फाड़ने का आरोप, CCTV फुटेज वायरल
Jaipur: जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र स्थित गणेश नगर के एक शिव मंदिर में 63 वर्षीय बुजुर्ग पुजारी के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है. यह पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है. फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और यह मामला शहर में चर्चा का विषय बन गया है. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मंदिर के पुजारी पंडित रामकृष्ण ने करधनी थाने में दी गई अपनी शिकायत में बताया है कि यह घटना 25 सितंबर की शाम की है. वह शिव मंदिर में अपनी नियमित पूजा-अर्चना कर रहे थे और साथ ही कॉलोनी के कुछ बच्चों को धार्मिक पाठ करा रहे थे. उन्होंने पुलिस को स्पष्ट किया कि पाठ कराने के दौरान किसी भी तरह के माइक या लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा रहा था. तभी मंदिर में हरिश चतुर्वेदी, देवांश चतुर्वेदी और रितु चतुर्वेदी नामक तीन लोग आए और आवाज को लेकर उनसे बेवजह कहासुनी करने लगे.
जयपुर के करधनी थाना इलाके में बच्चों को पाठ करा रहे 63 वर्षीय पुजारी से 3 लोगों ने मारपीट की. आरोपियों ने कपड़े फाड़े और मालाएं तोड़ीं. घटना CCTV में कैद. pic.twitter.com/7VSP1l9DMW



