Rohit Gambhir Meeting: हाथ मिलाया, फिर घंटों हुई बात… रोहित-गंभीर में अब सब सेटल! हिटमैन ने कोच संग जमकर की प्रैक्टिस

Last Updated:October 16, 2025, 23:58 IST
Rohit Sharma Gautam Gambhir meeting: रोहित शर्मा सात महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. आज भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज से पहले हिटमैन कोच गौतम गंभीर के साथ चर्चा करते नजर आए. रोहित ने आज काफी वक्त तक नेट्स में प्रैक्टिस भी की. विराट कोहली भी उनके बाजू वाले नेट्स में प्रैक्टिस करते दिखे.
गंभीर के नेतृत्व में रोहित-विराट ने आज नेट प्रैक्टिस की.
नई दिल्ली. हाल ही में रोहित शर्मा की वनडे से कप्तानी छीने जाने को लेकर खूब विवाद हुआ. ऐसा होना लाजमी भी है क्योंकि हिटमैन की कप्तानी में ही पिछले दो सालों में भारत ने दो आईसीसी टूर्नामेंट जीते और एक टूर्नामेंट में फाइनल तक का सफर तय किया. चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर और कोच गौतम गंभीर पर उन्हें निकाले जाने के आरोप लगे. पूरे विवाद के बीच आज हिटमैन और गौतम गंभीर पहली बार एक साथ नजर आए. मौका था भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुरू होने जा रही वनडे सीरीज से पहले प्रैक्टिस सेशन का. पर्थ में रोहित ने गौतम से खुलकर बात की.
रोहित-गंभीर ने मिलाया हाथइस वक्त वायरल हो रही तस्वीरों में गंभीर गर्मजोशी के साथ रोहित शर्मा से मुलाकात करते नजर आ रहे हैं. गंभीर ने रोहित से हाथ मिलाया और कंधे पर अपना हाथ भी रखा. बाद में दोनों लंबे वक्त तक बात करते नजर आए. गंभीर ने काफी वक्त तक रोहित से नेट्स सेशन के दौरान बात की. हिटमैन इस वक्त एक दम नए लुक में हैं. उन्होंने पिछले कुछ महीनों में अपनी फिटनेस पर काफी काम किया है. वो करीब आठ से नौ किलो अपना वजन भी कम कर चुके हैं. पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने पिछले कुछ महीनों में रोहित की फिटनेस पर काम किया है.
रोहित ने घटाया वजनऐसा अक्सर कहा जाता था कि रोहित शर्मा एक लेजी क्रिकेटर हैं. उनका वजन भी लगातार बढ़ने पर सवाल उठाए गए. रोहित शर्मा का नया लुक एक दम हैरान करने वाला है. वो पूरी तरह से फिट और शेप में नजर आ रहे हें. हिटमैन ने टीम मैनेजमेंट को यह साफ संकेत दिया है कि भले ही उन्हें टीम इंडिया में कप्तानी से बाहर कर दिया गया हो, उनकी रन बनाने की भूख अभी भी कम नहीं हुई है. हिटमैन 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं.
Sandeep Gupta
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और…और पढ़ें
पत्रकारिता में 14 साल से भी लंबे वक्त से सक्रिय हूं. साल 2010 में दैनिक भास्कर अखबार से करियर की शुरुआत करने के बाद नई दुनिया, दैनिक जागरण और पंजाब केसरी में एक रिपोर्टर के तौर पर काम किया. इस दौरान क्राइम और… और पढ़ें
First Published :
October 16, 2025, 23:55 IST
homecricket
हाथ मिलाया, फिर घंटों हुई बात… रोहित-गंभीर में अब सब सेटल! खूब हुआ नेट सेशन



