Rajasthan

Room Heater Safety Tips | Winter Heater Precautions | Room Heater Risks | Winter Home Safety | Heater Fire Prevention | Room Heater Health Risks

Last Updated:November 26, 2025, 13:59 IST

Room Heater Safety Tips: सर्दियों में रूम हीटर भले ही राहत देता हो, लेकिन गलत तरीके से इस्तेमाल करने पर यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. कमरे का वेंटिलेशन खराब हो या हीटर को ज्यादा देर तक चलाया जाए तो आग, दमघुटने और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ जाते हैं. ऐसे में विशेषज्ञ साफ-साफ सलाह देते हैं कि हीटर का उपयोग सही दिशा-निर्देशों और सुरक्षा उपायों के साथ ही करें.

रूम हीटर को अपने बिस्तर से लगभग 4 से 5 फीट दूरी पर रखना चाहिए ताकी रूम हीटर की हीट बॉडी पर सीधे ना पड़े. जिससे हमारे शरीर को कोई क्षति न पहुंचे. रूम हीटर को कपड़ा, लकड़ी से बने हुए सामान, ज्वलनशील वस्तु से दूर रखना चाहिए, ताकि आग लगने का खतरा बिल्कुल भी ना हो और इससे हिटर की कार्य क्षमता भी बढ़ती है.

रूम हीटर को हमेशा ठोस और समतल जमीन पर ही रखना चाहिए जिससे हीटर के गिरने का खतरा नहीं रहता है. अगर मेज और स्टूल पर हीटर को रख देते हैं, तो हीटर के गिरने से आग लगने का खतरा बढ़ जाता है और प्लास्टिक वाली किसी भी वस्तु पर हीटर को नहीं रखना चाहिए क्योंकि प्लास्टिक पिघल जाता है.

अगर कमरा, रसोई में पानी फैला हुआ हो तो रूम हीटर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, क्योंकि पानी के संपर्क में आने से करंट की संभावना अधिक हो जाती है और शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की स्थिति भी हो जाती है, इसलिए पानी से हीटर को हमेशा दूर ही रखना चाहिए.

Add as Preferred Source on Google

रात्रि को सोने से पहले हीटर को बंद कर देना चाहिए अगर रात को हीटर को चालू रख दिया तो आग लगने की संभावना अधिक हो जाती है, अगर कमरे में वेंटीलेशन की सुविधा न हो तो हीटर को चालू रखकर सोने से कार्बन मोनोऑक्साइड की विषाक्तता हो जाती है, जिससे मौत भी हो सकती है.

रूम हीटर नेचुरल हवा को शुष्क कर देते हैं जिससे हमारा शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है त्वचा आंखें और गला सूख जाता है और स्वसन संबंधी जलन होने लगती है और अस्थमा और एलर्जी जैसी समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, इसलिए रूम हीटर का उपयोग बहुत ही कम समय करना चाहिए.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 26, 2025, 13:59 IST

homelifestyle

कहीं जानलेवा न बन जाए आपका रूम हीटर! सर्दियों में अपनाएं ये ज़रूरी सावधानियां

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj