दो महीने में तैयार हो जाती है गोल बैगन की फसल, बाजार में 60 रुपए किलो तक भाव, भरतपुर के किसान हो रहे मालामाल

Last Updated:November 17, 2025, 07:09 IST
Bharatpur Brinjal Cultivation: भरतपुर में किसान इन दिनों गोल बैगन की खेती से अच्छी आमदनी कमा रहे हैं. कम लागत, कम समय में तैयार होने वाली इस फसल की बाजार में 40-60 रुपये प्रति किलो तक कीमत मिल रही है. किसानों के मुताबिक गोल बैगन का आकार, स्वाद और गुणवत्ता इसे लंबे बैगन से अधिक लोकप्रिय बना रही है. एक पौधे से कई बार तुड़ाई होने के कारण किसान कम समय में अधिक उत्पादन पा रहे हैं. बढ़ती मांग को देखते हुए आस-पास के गांवों के किसान भी गोल बैगन की खेती की ओर रुख कर रहे हैं.
भरतपुर के किसान इन दिनों गोल बैगन की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं. जहां पहले किसान पारंपरिक फसलों पर निर्भर रहते थे, वहीं अब सब्जी उत्पादन विशेषकर गोल बैगन की खेती ने उनके लिए नई संभावनाओं के द्वार खोल दिए हैं. कम लागत बेहतर उत्पादन और उच्च बाजार मांग के कारण यह खेती किसानों के लिए फायदे का सौदा बन चुकी है.

स्थानीय किसानों के मुताबिक, गोल बैगन की मांग लंबे बैगन की तुलना में अधिक देखी जा रही है. इसका मुख्य कारण इसका आकर्षक गोल आकार और बेहतर स्वाद है. यही वजह है कि स्थानीय मंडियों में यह बैगन नजर आ रहा है. खेतों में लग रहे गोल बैगन न केवल किसानों की आय बढ़ा रही है बल्कि बाजार में 40 से 60 रुपये प्रति कीलो तक का भाव मिल रहा है.

किसानों का कहना है कि गोल बैगन की फसल तैयार होने में ज्यादा समय नहीं लगता. इससे कीटनाशकों और उर्वरकों पर खर्च कम होता है. पारंपरिक खेती की तुलना में इस फसल की देखभाल आसान है और एक बार फल लगने के बाद लंबे समय तक लगातार तुड़ाई होती रहती है. यही वजह है कि किसान कम समय में ज्यादा उपज हासिल कर रहे हैं.गोल बैंगन की खेती को आर्थिक दृष्टि से उपयोगी बता रहे हैं.

किसानों का कहना है कि यदि खेत की मिट्टी दोमट हो और सिंचाई का उचित प्रबंधन हो तो यह फसल भरपूर उत्पादन देती है. बीज बोने के लगभग दो महीने में किसान तुड़ाई शुरू कर सकते हैं. जबकि एक ही पौधे से कई बार फल तोड़े जा सकते हैं. किसान ब्रह्मबाद के बैगन की गुणवत्ता के कारण प्राथमिकता दे रहे हैं.

यहां तैयार हो रहे बैगन आकार में समान वजन में भारी और स्वाद में लाजवाब होते हैं. जिसके कारण यह बाजार में तेजी से बिकते हैं. इस बढ़ते रुझान को देखते हुए आस-पास के गांवों के किसान भी गोल बैंगन की खेती अपनाने की तैयारी कर रहे हैं. किसानों का कहना है कि अगर बाजार में मांग इसी तरह बनी रही तो किसान अधिक मुनाफा कमा सकते हैं.

यह खेती आने वाले वर्षों में क्षेत्र की प्रमुख आय का स्रोत बन सकती है. अब भरतपुर के किसान गोल बैगन की खेती कर अच्छा खासा मुनाफा कमा रहे हैं. गोल बैगन की खेती अब पूरे भरतपुर जिले में लोकप्रिय होती जा रही है. यह खेती कृषि में परिवर्तन की नई दिशा दिखा रही है. अब भरतपुर के किसान गोल बैगन की खेती की ओर अपना रुख कर रहे है.
First Published :
November 17, 2025, 07:09 IST
homeagriculture
भरतपुर में गोल बैंगन की बढ़ी मांग, 60 रुपये किलो तक भाव, किसानों की कमाई बढ़ी



