Rajasthan

RPSC RAS Syllabus : राजस्थान RAS का सिलेबस बदला, प्रीलिम्स से हटाए गए 20 अंक के खेल-योग मॉड्यूल

Last Updated:January 10, 2026, 13:40 IST

RPSC RAS Syllabus : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS के प्रीलिम्स और मेन्स एग्जाम का सिलेबस रिवाइज कर दिया है. आयोग ने सिलेबस के करीब 25 फीसदी हिस्से में बदलाव किया है. राजस्थान RAS का सिलेबस बदला, प्रीलिम्स से हटाए गए 20 अंक के खेल-योग मॉड्यूलRPSC RAS Syllabus : मुख्य परीक्षा में 2 नंबर के प्रश्न हटा दिए गए हैं.

RPSC RAS Syllabus : राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राजस्थान राज्य और अधीनस्थ सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का सिलेबस बदल दिया है. इसे आयोग ने अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है. RAS 2026 परीक्षा नए सिलेबस के आधार पर होगी. आयोग ने साल 2013 के बाद पहली बार सिलेबस में बड़ा बदलाव किया है.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने RAS के प्रीलिम्स से स्पोर्ट्स और योग का 20 नंबर का मॉड्यूल हटा दिया है. इसकी जगह राजस्थान परीक्षा अधिनियम 2022 के प्रावधान डाले गए हैं. आरएएस की मुख्य परीक्षा में अब तक चार पेपर होते थे. इसमें सामान्य ज्ञान के तीन और चौथा अंग्रेजी और हिंदी का था. पहले सामान्य ज्ञान में 13 मॉड्यूल थे, इनमें एक मॉड्यूल स्पोर्ट्स और योग को कम कर दिया है. वहीं दूसरे मॉड्यूल में कुछ पार्ट बढ़ा दिए हैं. आयोग ने लॉ और मैनेजमेंट का हिस्सा बढ़ाया है. वहीं दो-दो अंक के सारे सवाल हटाकर 5 अंक और 10 अंक वाले प्रश्न बढ़ा दिए गए हैं.

राजस्थान RAS मेन्स एग्जाम स्कीम 
पेपर-I 
पार्ट प्रश्नों की संख्या अंककुल अंक शब्द सीमा यूनिट-I85405031030150यूनिट-II65305031030150यूनिट-III1457050

पेपर-II 
पार्टप्रश्नों की संख्याअंककुल अंकशब्द सीमायूनिट-I75355031030150यूनिट-II1457050753550यूनिट-III31030150

पेपर-III
पार्टप्रश्नों की संख्याअंककुल अंकशब्द सीमायूनिट-I1105555031030150यूनिट-II605305031030150यूनिट-III11055550

पेपर-IIV
पार्ट कुल अंक यूनिट-I90यूनिट-II70यूनिट-III40

हिंदी और अंग्रेजी में अब तीन पार्ट

जानकारी के अनुसार, हिंदी और अंग्रेजी में प्रश्नपत्र में अब पार्ट ए, बी, सी कर दिया है. पार्ट ए हिंदी 90 अंक, बी अंग्रेजी 70 अंक का किया गया है. इसी प्रश्न में पार्ट सी 40 अंक का होगा . जो एक निबंध है. इसमें छह विषय दिए जाएंगे. किसी एक विषय पर अभ्यर्थी को हिंदी या अंग्रेजी भाषा का निबंध लिखना होगा.

2 नंबर के प्रश्न हटे

आरएएस की मुख्य परीक्षा के चौथे पेपर (सामान्य हिंदी और अंग्रेजी) में 2 नंबर के 15 प्रश्न आते थे, उन्हें हटा दिया गया है. इन्हें स्थान पर 5 और 10 अंक वाले प्रश्न बढ़ाए गए हैं. चौथे पेपर में अब तीन खंड कर दिए गए हैं. पहला खंड हिंदी का, दूसरा अंग्रेजी और तीसरा निंबंध का रहेगा.

About the AuthorPraveen Singh

प्रवीण सिंह साल 2015 से जर्नलिज्म कर रहे हैं. न्यूज18 हिंदी के करियर/एजुकेशन/जॉब्स सेक्शन में साल 2021 से काम कर रहे हैं. इन्हें फोटोग्राफी करने, किताबें पढ़ने, बाईक से लंबी यात्राएं करने का जुनून है. किताबों मे…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

January 10, 2026, 13:22 IST

homecareer

राजस्थान RAS का सिलेबस बदला, प्रीलिम्स से हटाए गए 20 अंक के खेल-योग मॉड्यूल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj