RTH बिल विरोध प्रदर्शन जयपुर

Last Updated:December 22, 2025, 16:46 IST
Jaipur News: जयपुर में RTH बिल के विरोध में डॉक्टरों ने जेएलएन मार्ग जाम किया और अब वे राज्यपाल से मिलने की तैयारी में हैं. डॉक्टरों ने 9 सदस्यीय कमेटी बनाकर आंदोलन को देशव्यापी बनाने और निजी अस्पतालों को पूरी तरह बंद रखने का फैसला किया है.
ख़बरें फटाफट
RTH बिल विवाद: जयपुर में डॉक्टरों का सड़क से राजभवन तक संग्राम
जयपुर. राजधानी जयपुर में राइट टू हेल्थ (RTH) बिल को लेकर निजी चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. सोमवार को एसएमएस मेडिकल कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने अपना आक्रोश जताते हुए कुछ मिनटों के लिए जेएलएन मार्ग पर जाम लगा दिया. अचानक लगे जाम से यातायात व्यवस्था चरमरा गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर समझाइश की और डॉक्टरों को सड़क से हटाया.
राजभवन का दरवाजा खटखटाएंगे चिकित्सकसड़क से हटने के बाद गुस्साए निजी चिकित्सक जयपुर मेडिकल एसोसिएशन (JMA) के कार्यालय पहुँचे, जहाँ दिन भर बैठकों का दौर चला. डॉक्टरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि वे एक बार फिर राजभवन का दरवाजा खटखटाएंगे. डॉक्टरों का मानना है कि भले ही बिल विधानसभा से पारित हो चुका है, लेकिन जब तक राज्यपाल (गवर्नर) इस पर हस्ताक्षर नहीं करते, तब तक यह कानून अमल में नहीं आ सकेगा. वे राज्यपाल से मिलकर इस बिल को रोकने की अपील करेंगे.
आंदोलन को देशव्यापी बनाने की रणनीतिआईएमए (IMA) और निजी चिकित्सकों के बीच हुई ऑनलाइन मैराथन बैठक में गहलोत सरकार पर चौतरफा दबाव बनाने की रणनीति तैयार की गई. डॉक्टरों ने आंदोलन को देशव्यापी स्वरूप देने पर मंथन किया है. चिकित्सकों ने स्पष्ट किया है कि जब तक सरकार आरटीएच पर उनके साथ बैठकर कोई ठोस समाधान नहीं निकालेगी, तब तक निजी चिकित्सालय पूरी तरह बंद रहेंगे. इस आंदोलन को धार देने के लिए 9 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है, जो एकजुटता बनाए रखेगी और सरकार के किसी भी दबाव का मुकाबला करेगी.
‘इंस्पेक्टर राज’ और ‘गन प्वाइंट’ पर इलाज का विरोधआंदोलनकारियों ने सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इस कानून के जरिए प्रदेश में ‘इंस्पेक्टर राज’ लागू करने की कोशिश की जा रही है. डॉक्टरों का सवाल है कि यदि चिकित्सक को अपील करने का अधिकार ही नहीं होगा, तो वह अपने अधिकारों की रक्षा कैसे करेगा? प्रदर्शनकारियों ने कहा कि “गन प्वाइंट पर चिकित्सक आखिर कैसे इलाज कर पाएगा?” इस आंदोलन में अब नर्सिंग, फार्मेसी, डेंटल, फिजियोथैरेपी, होम्योपैथी और आयुर्वेद संगठनों को भी साथ लेने का संकल्प लिया गया है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Jaipur,Rajasthan
First Published :
December 22, 2025, 11:28 IST
homerajasthan
हरियाणा से जयपुर तक गूंजा ‘अटूट बंधन’: समीर के. मोदी के 280 किलोमीटर रोडशो..



