Russia Ukraine War News: Donald Trump Loses Patience on Ukraine Talks as Kyiv Hits Russian Oil Platform in Caspian Sea- रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर कोई रास्ता नहीं निकला है जिससे ट्रंप भड़के हुए हैं उन्होंने तीसरे विश्वयुद्ध की चेतावनी दी

Last Updated:December 12, 2025, 10:27 IST
ट्रंप ने रूस-यूक्रेन शांति वार्ता पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अब ‘समय बर्बाद नहीं करना चाहते’. वहीं यूक्रेन ने पहली बार कैस्पियन सागर में रूस के तेल प्लेटफॉर्म पर लंबी दूरी के ड्रोन से हमला किया है, जिससे रूस की ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा दबाव बढ़ गया है. पुतिन ने सोचा नहीं होगा कि यहां भी हमला हो सकता है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब रूस और यूक्रेन की शांति बातचीत से लगभग ऊब चुके हैं. कई दौर की मीटिंग चली, कई प्रस्ताव दिए गए, कई दखल भी हुए, लेकिन जमीन पर कोई बदलाव नहीं हुआ. यही वजह है कि डोनाल्ड ट्रंप ने पहली बार साफ शब्दों में कहा है कि वह ‘अब समय बर्बाद नहीं करना चाहते’.ट्रंप की नाराजगी सिर्फ रूस पर नहीं है. वह खुलकर यूरोपीय देशों और यूक्रेन से भी खफा दिखे. NBC की रिपोर्ट के मुताबिक यूरोप लंबे समय से ट्रंप के प्रस्तावों से बचने की कोशिश कर रहा है, खासकर उस मांग से जिसमें यूक्रेन को रूस को जमीन सौंपने की बात कही गई है.
यूरोप ने कहा है कि यह प्लान अस्वीकार्य है, जबकि ट्रंप इसे ‘तुरंत लागू होने वाला समाधान’ बताते रहे हैं. वहीं ट्रंप ने रूस-यूक्रेन की लड़ाई को तीसरे विश्वयुद्ध तक पहुंचने की बात कही है. ट्रंप ने कहा, ‘मैंने उन्हें कुछ दिन पहले बताया था. मैंने कहा था कि अगर हर कोई इसी तरह के खेल खेलता रहा, तो अंततः तीसरा विश्व युद्ध छिड़ जाएगा.’ यह उन सभी देशों को संदेश है जो या तो रूस या यूक्रेन के पक्ष में खड़े हैं.
TRUMP ON UKRAINE: “I’d like to see the killing stopped. 25,000 people died last month.”
“I told them the other day. I said, ‘everybody keeps playing games like this, you’ll end up in a third world war.’” pic.twitter.com/ybsdB2qezm



