Rajasthan

बेटे को खोने का गम! पायलट और किरोड़ी के गले लगते ही फफक पड़े सांसद हरीश मीणा

Last Updated:October 11, 2025, 18:34 IST

Jaipur News: राजस्थान के पूर्व डीजीपी और सांसद हरीश मीणा के परिवार पर गहरा दुख छा गया है. उनके इकलौते बेटे हनुमंत मीणा का 32 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. परिवार इस अपूरणीय क्षति से सदमे में है. जयपुर में सचिन पायलट और डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने पहुंचकर हरीश मीणा को सांत्वना दी, जहां वे गले लगते ही भावुक होकर रो पड़े. प्रदेशभर के नेताओं और सामाजिक संगठनों ने गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त की है.

ख़बरें फटाफट

बेटे के निधन का गम, पायलट और किरोड़ी के गले लगते ही फफक पड़े सांसद हरीश मीणापूर्व डीजीपी और सांसद हरीश मीणा के बेटे का निधन

जयपुर. राजस्थान के पूर्व डीजीपी और टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हरीश मीणा के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. उनके इकलौते बेटे हनुमंत मीणा का गुरुवार को अचानक हृदयाघात से निधन हो गया. इस दुखद घटना ने न केवल मीणा परिवार को गहरे सदमे में डुबो दिया, बल्कि टोंक, सवाई माधोपुर और देसूला सहित पूरे राजस्थान में शोक की लहर छा गई. हनुमंत अपने मिलनसार स्वभाव और सामाजिक कार्यों में सक्रियता के लिए जाने जाते थे। उनकी असामयिक मृत्यु ने सभी को स्तब्ध कर दिया है.

शनिवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट और केंद्रीय मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा सांसद हरीश मीणा के जयपुर स्थित आवास पर पहुंचे और परिवार को ढांढस बंधाया. इस दौरान जैसे ही सचिन पायलट और डॉ. किरोड़ी ने हरीश मीणा को गले लगाया, वे भावुक होकर फफक पड़े. मुलाकात का माहौल गमगीन हो गया.

युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे हनुमंत मीणा

सचिन पायलट ने परिवार को सांत्वना देते हुए कहा कि हनुमंत के निधन से जो क्षति हुई है, वह अपूरणीय है. यह दुख केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान का है. हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं आपके साथ हैं. वहीं डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने भी परिवार को हौसला देते हुए कहा कि इस मुश्किल घड़ी में पूरा समाज उनके साथ खड़ा है. हनुमंत मीणा, जो मात्र 32 वर्ष के थे, अपने पिता की तरह ही सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में रुचि रखते थे. वे देसूला और आस-पास के क्षेत्रों में युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय थे. सामाजिक कार्यों में उनकी सक्रियता और मददगार रवैये ने उन्हें स्थानीय लोगों का चहेता बना दिया था. गुरुवार को अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत जयपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनकी मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार और समुदाय में शोक की लहर दौड़ गई.

नेताओं ने व्यक्त की शोक संवेदनाएं

इस दुखद घटना पर राजस्थान के कई वरिष्ठ नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि हनुमंत के आकस्मिक निधन की खबर अत्यंत दुखद है. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि हनुमंत एक होनहार युवा थे, जिनके जाने से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भी हरीश मीणा के आवास पर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी. इसके अलावा, विभिन्न दलों के नेताओं, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की. देसूला और सवाई माधोपुर में हनुमंत के निधन के बाद कई शोक सभाओं का आयोजन किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि हनुमंत का व्यक्तित्व इतना प्रभावशाली था कि उनकी अनुपस्थिति लंबे समय तक महसूस की जाएगी.

पूर्व डीजीपी रह चुके हैं सांसद हरीण मीणा

हरीश मीणा, जो राजस्थान पुलिस के पूर्व डीजीपी रह चुके हैं और वर्तमान में टोंक-सवाई माधोपुर से सांसद हैं, अपने बेटे के निधन से पूरी तरह टूट गए हैं. परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि हनुमंत उनकी सबसे बड़ी ताकत थे और उनके सपनों का हिस्सा थे. इस दुखद घटना ने न केवल परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र की राजनीति और समाज को भी प्रभावित किया है. इस दुखद घटना के बाद हरीश मीणा के आवास पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है. हनुमंत के अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो चुकी है और उनके सम्मान में देसूला में एक शोक सभा का आयोजन भी प्रस्तावित है.

deep ranjan

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…और पढ़ें

दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 11, 2025, 18:34 IST

homerajasthan

बेटे के निधन का गम, पायलट और किरोड़ी के गले लगते ही फफक पड़े सांसद हरीश मीणा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj