सलमान खान ने वसूली 110Cr की भारी-भरकम रकम, गोविंदा को सिंगल डिजिट में मिली फीस, चित्रांगदा के खाते में चिल्लर

Last Updated:December 28, 2025, 11:36 IST
Battle Of Galwan Starcast Fees: 27 दिसंबर को सलमान खान के 60वें जन्मदिन के मौके पर एक्टर की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का टीजर जारी हुआ. टीजर रिलीज के बाद से फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह बढ़ गया है. सच्ची घटना पर बनी सलमान खान की ये फिल्म अगले साल अप्रैल में रिलीज होगी, लेकिन आज आपको इस आर्टिकल में बैटल ऑफ गलवान की स्टारकास्ट की पूरी फीस का ब्यौरा देने जा रहे हैं.

‘बैटल ऑफ गलवान’ के लीड हीरो सलमान खान है, तो लाजमी है कि फिल्म के लिए उन्हें सबसे ज्यादा फीस मिलेगी. लेकिन उनकी और बाकी स्टारकास्ट की फीस का अंतर देख आपका सिर भी घूम जाएगा. सलमान खान को जहां फिल्म के बजट का मोटा हिस्सा मिला है. वहीं दूसरी तरफ फिल्म की हीरोइन को मेकर्स ने बस चिल्लर जितनी फीस दी है.

बैटल ऑफ गलवान की स्टारकास्ट की फीस को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है. ये खबरें मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से हैं. सलमान खान की फीस की रिपोर्ट्स की बात करें तो एक्टर अपनी हर फिल्म के लिए इन दिनों 100-150 करोड़ रुपए वसूलते हैं.

वॉर फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए सलमान खान ने अपने लुक पर काफी मेहनत की है. उन्होंने ‘कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू’ के रोल में ढलने के लिए अपने आपको पूरी तरह से ट्रांसफॉर्म कर दिया है. इस फिल्म के लिए मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाईजान ने 110 करोड़ रुपए चार्ज किए हैं. इसके साथ ही एक्टर फिल्म के मुनाफे में अपना हिस्सा भी लेंगे.
Add as Preferred Source on Google

बैटल ऑफ गलवान से गोविंदा काफी लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. सलमान खान के साथ एक नई पारी का आगाज कर रहे हैं. कभी बॉलीवुड पर राज करने वाले गोविंदा अब इंडस्ट्री से पूरी तरह गायब हो चुके हैं औऱ आज वो सबसे फ्लॉप एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है.

अपकमिंग मूवी के लिए गोविंदा की फीस काफी कम है. द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, गोविंदा अपनी हर फिल्म के लिए 4 करोड़ से 6 करोड़ रुपए लेते हैं, लेकिन बैटल ऑफ गलवान के मेकर्स ने मेहरबान होकर उनकी फीस में इजाफा कर दिया है. एक्टर को 8 करोड़ रुपए मिले हैं.

अब अगर सलमान खान के साथ फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह की बात करें, तो बॉलीवुड में अक्सर पे पैरिटी पर बात होती है, लेकिन कोई इसपर अमल करने को तैयार नहीं है. आज भी हीरो और हीरोइन की सैलरी में खाई जितना गहरा फासला है और बैटल ऑफ गलवान इससे अछूत नहीं है.

बैटल ऑफ गलवान में मेकर्स ने जहां सलमान खान पर दिल खोलकर पैसा लुटाया है. वहीं हीरोइन चित्रांगदा सिंह को बस चिल्लर जितनी ही फीस दी है. भाईजान की तुलना में एक्ट्रेस को तिनका बराबर पैसे मिले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चित्रांगदा को अपने रोल के लिए 2 करोड़ रुपए मिले है.

‘हसीना’, ‘जंजीर’ और ‘अ सूटेबल बॉय’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए मशहूर अंकुर भाटिया ‘बैटल ऑफ गलवान’ में भी अहम किरदार अदा करते दिखेंगे. इस अपकमिंग वॉर मूवी के लिए एक्टर को 1.5 करोड़ रुपए मिले हैं.

सलमान खान के पुराने साथी जो दबंग 3 और सिकंदर में उनका साथ निभा चुके हैं. अब बैटल ऑफ गलवान में भी नजर आने वाले हैं. इसके लिए एक्टर अभिलाष चौधरी को 50 लाख रुपए मिले हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 28, 2025, 11:36 IST
homeentertainment
सलमान खान ने वसूली 110Cr की भारी-भरकम रकम,चित्रांगदा के खाते में चिल्लर



