Sports

Sam Curran traded by CSK to Rajasthan Royals for ipl 2026: आईपीएल 2026 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने ऑलराउंडर सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है.

Last Updated:November 15, 2025, 15:04 IST

IPL 2026 Trade: आईपीएल 2026 के मिना ऑक्शन से पहले सभी टीमों ने अपने ट्रेड प्लेयर का अपडेट दे दिया है. इस ट्रेड में सबसे बड़ी डील संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा का हुआ है. इसके साथ ही इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन को भी सीएसके ने राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया है.सैम करन को मिला था कभी 18.50 करोड़, अब कौड़ियों के दाम पर हुए ट्रेड!सैम करन राजस्थान रॉयल्स में हुए शामिल

नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा की ट्रेड डील सुर्खियों में हैं. संजू 18 करोड़ की बड़ी रकम के साथ राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपर किंग्स आए और रविंद्र जडेजा की राजस्थान की टीम में वापसी हुई है. सीएसके और राजस्थान के ट्रेड डील में एक और खिलाड़ी की भी अदला-बदली हुई है. ये खिलाड़ी है इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन.

सैम करन आईपीएल 2025 में सीएसके में थे. सीएसके की टीम ने सैम को ऑक्शन में 2.4 करोड़ रुपए में खरीदा था. हालांकि, सैम के लिए सीएसके का पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा. ऐसे में फ्रेंचाइजी ने उन्हें ट्रेड करने का फैसला किया. ये वही सैम करन है जब सीएसके ने कभी बैक टू बैक 5.5 करोड़ रुपए देकर उन्हें रिटेन भी किया था. पंजाब किंग्स ने तो सैम करन को इतने पैसे दिए थे कि रिकॉर्ड बन गया था. अब बहुत ही कम सैलरी में खेलने के लिए मजबूर हैं.

पंजाब ने की थी सैम करन पर पैसों की बारिश

सैम करन को बेशक आईपीएल 2026 के लिए सिर्फ 2.4 करोड़ रुपए मिलेंगे, लेकिन एक समय ऐसा था जब इस युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी पर पंजाब किंग्स ने पैसों की बरसात कर दी थी. पंजाब किंग्स की टीम ने 2023 में सैम करन को ऑक्शन में 18.50 करोड़ की बोली लगाकर खरीदा था. सिर्फ इतना ही नहीं, आईपीएल 2024 के लिए इसी कीमत पर पंजाब ने उन्हें रिटेन भी किया था. हालांकि, 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले पंजाब ने उन्हें रिलीज कर दिया था, फिर सीएसके ने उन्हें खरीदा.

सैम करन का आईपीएल में प्रदर्शन

सैम करन एक पेस बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. सैम करन के लिए आईपीएल 2024 का सीजन बेहतरीन रहा था. इस सीजन में उन्होंने गेंदबाजी में 16 विकेट लेने के साथ-साथ 270 रन भी बनाए थे. उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 64 मैच खेले हैं. इसमें सैम ने बल्लेबाजी में 136.39 की स्ट्राइक रेट से 997 रन बनाए, जिसमें 6 अर्धशतक शामिल है. इसके अलावा गेंदबाजी में सैम ने 34.46 की औसत से कुल 59 विकेट लिए हैं. गेंदबाजी में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 11 रन देकर 4 विकेट लेने का है.

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

November 15, 2025, 15:04 IST

homecricket

सैम करन को मिला था कभी 18.50 करोड़, अब कौड़ियों के दाम पर हुए ट्रेड!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj