सामंथा रुथ प्रभु-राज निदिमोरु की शादी, पूर्व पति नागा चैतन्य का पहला पोस्ट, निराश दिखे

Last Updated:December 02, 2025, 13:54 IST
नागा चैतन्य ने एक पोस्ट शेयर किया है. ये पोस्ट सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरु की शादी के बाद आया है जिसपर फैंस खूब रिएक्ट कर रहे हैं. नागा चैतन्य के पोस्ट को देखकर फैंस ने ये तक कह दिया कि उन्होंने सामंथा जैसा हीरा खो दिया है.
ख़बरें फटाफट

साउथ एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने अचानक शादी करके सबको हैरान कर दिया है. उन्होंने द फैमिली मैन के डायरेक्टर राज निदिमोरु संग दूसरी शादी की है. लंबे समय से दोनों के अफेयर और डेटिंग की खबरें चल रही थी. अब 1 दिसंबर 2025 को दोनों ने मंदिर में सादगी के साथ शादी की और सोशल मीडिया पर भी तस्वीरें शेयर की. वहीं दूसरी ओर सामंथा के पूर्व पति और एक्टर नागा चैतन्य ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसपर सबकी नजरें टिक गई है. कुछ यूजर्स ने इसे सामंथा की शादी से जोड़कर देखा.
नागा चैतन्य ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया. अपनी तस्वीर भी शेयर की. साथ की अपनी बात भी रखी. इस पोस्ट का लेना देना बेशक सामंथा से कुछ न हो लेकिन फिर भी कमेंट सेक्शन में लोगों ने एक्ट्रेस की शादी से जोड़ा और ऐसे ही कुछ कमेंट्स भी किए.
फैंस बोले- नागा चैतन्य आपने हीरा खो दिया
पोस्ट में नागा चैतन्य ने बेशक अपने प्रोजेक्ट की बात की लेकिन फैंस इसमें सामंथा को बीच में ले आए. एक फैन ने लिखा, ‘सैम (सामंथा) ने शादी कर ली. हम सबके उनके लिए खुश हैं.’ दूसरे ने लिखा सैम ने राज से शादी कर ली. एक ने कहा, ‘भाई सैड है.’ वहीं एक कमेंट तो ये भी है कि चैतन्य वो तुम्हारा फैसला था. ये अब सैम का फैसला है. सर आपने हीरा खो दिया है. इसी तरह के ढेरों कमेंट्स इस पोस्ट पर भरे हुए हैं.
View this post on Instagram



