सांभर फेस्टिवल : राजस्थान में यहां 27 से 31 दिसंबर तक लगेगा महामेला, चूक न जाएं आज, जानें क्या-क्या होगा?

Last Updated:December 26, 2025, 19:50 IST
Sambhar Festival : सांभर फेस्टिवल 27-31 दिसंबर तक सांभर झील पर होगा, उद्घाटन दिया कुमारी करेंगी. एडवेंचर स्पोर्ट्स, फ्लेमिंगो, राजस्थानी संस्कृति और सेलिब्रिटी नाइट्स मुख्य आकर्षण हैं. पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस बार फेस्टिवल को पहले से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं.
ख़बरें फटाफट
जयपुर. ऐतिहासिक खारे पानी की झील सांभर एक बार फिर देश और दुनिया के पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है. सांभर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर मजबूत पहचान दिलाने के उद्देश्य से चौथा सांभर फेस्टिवल 27 दिसंबर से शुरू होकर 31 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा. फेस्टिवल का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी करेंगी. पिछले वर्ष एक ही दिन में करीब एक लाख पर्यटकों के आने के रिकॉर्ड के बाद इस बार प्रशासन को करीब पांच लाख सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है.
पर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि इस बार फेस्टिवल को पहले से कहीं अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं. पर्यटकों के ठहराव के लिए झील के किनारे टेंट सिटी विकसित की गई है, जहां रात के समय खुले आसमान के नीचे स्टार गेजिंग का अनुभव भी लिया जा सकेगा. फेस्टिवल के दौरान पर्यटक पैरासेलिंग, पैरा ग्लाइडिंग, काइट फ्लाइंग और बाइक राइडिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद ले सकेंगे. इसके साथ ही फूड क्राफ्ट जोन में पारंपरिक राजस्थानी व्यंजनों का स्वाद मिलेगा और स्थानीय हस्तशिल्प व आर्ट एग्जीबिशन के जरिए खरीदारी का अवसर भी रहेगा. झील क्षेत्र में डेरा डाले लाखों प्रवासी पक्षी, खासकर फ्लेमिंगो, पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेंगे.
हवा में रोमांच और जमीन पर संस्कृतिइस महोत्सव में एडवेंचर टूरिज्म पर विशेष फोकस रखा गया है. आसमान में पैरा मोटरिंग, पैरा ग्लाइडिंग और पैरासेलिंग का रोमांच देखने को मिलेगा, वहीं झील की सफेद चादर जैसी सतह पर टूरिस्ट ट्रेन, ऊंट और घुड़सवारी का आनंद लिया जा सकेगा. विदेशी और देशी सैलानी फ्लेमिंगो सहित सैकड़ों प्रवासी पक्षियों को नजदीक से देख सकेंगे. शाम के समय लोक कलाकारों द्वारा राजस्थानी लोक नृत्य और संगीत की प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जो मरुधरा की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेंगी. फेस्टिवल की शुरुआत शनिवार को जयपुर की खासा कोठी से निकलने वाली बाइक रैली से होगी, जो जयपुर से चलकर कोच्या की ढाणी झपोक स्थित मुख्य आयोजन स्थल तक पहुंचेगी.
पांच दिन रोमांच और उत्सव का आयोजनपर्यटन विभाग के उप निदेशक उपेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि फेस्टिवल के पहले दिन 27 दिसंबर को सुबह 11 बजे उद्घाटन समारोह होगा, जिसके बाद काइट फ्लाइंग, हॉट एयर बैलून और एडवेंचर स्पोर्ट्स आयोजित किए जाएंगे. दोपहर 2 बजे से एडवेंचर रैली स्वागत, साल्ट प्रोसेसिंग और पक्षी भ्रमण होगा. शाम 6:30 बजे देवयानी सरोवर पर महाआरती और दुर्गा झांकी निकाली जाएगी. दूसरे दिन 28 दिसंबर को सुबह 8 बजे हेरिटेज वॉक और बाइक रैली स्वागत रहेगा. दोपहर 3:30 बजे साल्ट एक्सपीडिशन टूरिस्ट ट्रेन से और स्टार गेजिंग का आयोजन होगा. रात 8 बजे सेलिब्रिटी नाइट में मोती खान की लाइव परफॉर्मेंस होगी.
29 दिसंबर को दिन भर एडवेंचरतीसरे दिन 29 दिसंबर को दिन भर एडवेंचर स्पोर्ट्स, ऊंट और घोड़ा सवारी, आर्ट स्टॉल्स, स्थानीय हस्तशिल्प प्रदर्शनी और फूड कोर्ट का आयोजन होगा. रात 8 बजे सेलिब्रिटी नाइट में रैपरिया बालम का रैप और फ्यूजन कार्यक्रम होगा. चौथे दिन 30 दिसंबर को पैरा मोटरिंग, पैरा ग्लाइडिंग और जीप सफारी का रोमांच मिलेगा. साल्ट लेक के बीच फोटोग्राफी और बर्ड वॉचिंग का आयोजन रहेगा. रात 8 बजे राजस्थानी लोक संध्या में महावीर नाथ द्वारा भजन और लोक संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी. अंतिम दिन 31 दिसंबर को सुबह 8 बजे फाइनल हेरिटेज वॉक, सुबह 11 बजे एडवेंचर गतिविधियां और काइट फ्लाइंग होंगी. दोपहर 12:15 बजे भव्य समापन समारोह और पुरस्कार वितरण के साथ सांभर फेस्टिवल का समापन किया जाएगा.
About the AuthorAnand Pandey
नाम है आनंद पाण्डेय. सिद्धार्थनगर की मिट्टी में पले-बढ़े. पढ़ाई-लिखाई की नींव जवाहर नवोदय विद्यालय में रखी, फिर लखनऊ में आकर हिंदी और पॉलीटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया. लेकिन ज्ञान की भूख यहीं शांत नहीं हुई. कल…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
December 26, 2025, 19:50 IST
homerajasthan
यहां 27 से 31 दिसंबर तक लगेगा महामेला, चूक न जाएं आज, जानें क्या-क्या होगा?



