Entertainment

‘मुझे चोर दिखाती है..’, आर्यन खान की सीरीज पर अदालत में बोले समीर वानखेड़े, कोर्ट ने भी मानी पक्षपात की बात

Last Updated:November 18, 2025, 12:25 IST

आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ से डायरेक्टर डेब्यू किया, जिस पर समीर वानखेड़े ने मानहानि का केस किया. कोर्ट ने शो को व्यंग्यात्मक लेकिन पक्षपाती माना.'मुझे चोर दिखाती है..', आर्यन खान की सीरीज पर अदालत में बोले समीर वानखेड़े

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ने नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया. हालांकि इस डेब्यू के साथ ही एक विवाद भी खड़ा हो गया. आर्यन खान जब ड्रग्स केस में फंसे थे तो उनका सामना पूर्व एनसीबी ऑफिशियल समीर वानखेड़े से हुआ था. इस सीरीज के बाद दोनों एक बार फिर आमने-सामने आ गए. दरअसल एक सीन को लेकर अधिकारी ने रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स के साथ मेकर्स के खिलाफ कोर्ट में केस किया. उन्होंने आरोप लगाया कि ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए उनकी छवि को बदनाम किया गया है. अब इस याचिका पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने माना है कि ये शो बेशक एक व्यंग्य था लेकिन उन्हें बदनाम भी करता है. जो कि पहले जो कुछ हुआ उससे जुड़ा था.

समीर वानखेड़े की याचिका पर सुनवाई करते हुए अदालत ने माना कि शो में दिखाया गया हिस्सा व्यंग्य है, लेकिन यह भी कहा कि वह पूरी तरह निष्पक्ष नहीं है. वहीं रेड चिलीज की ओर से सीनियर एडवोकेट कौल ने पक्ष रखते हुए कहा कि हमें ऐसा करने का हक है. आप शिकायत पर दबाव नहीं डाल सकते हैं. इस सीरीज के किरदार असल लोगों से प्रेरित है. कल को तो कोई भी प्रोड्यूसर और पैप्स आकर कहेंगे कि आपने मेरे जैसे दिखने वाले शख्स का इस्तेमाल किया है.

आर्यन खान की ओर से रखी ये दलीलआर्यन खान की ओर से पेश हुए वकील ने आर.के लक्ष्मण का उदाहरण तक दिया. उन्होंने कहा कि उन्होंने तो प्रधानमंत्री तक भी व्यंग्यात्मक रूप से मजाक किया था. इस पर अदालत ने कहा कि आर. के. लक्ष्मण के काम में कोई पक्षपात नहीं था, जबकि The Ba**ds of Bollywood* में पक्षपात साफ दिखता है.

चोर की तरह दिखाता हैसोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में हुई याचिका पर सुनवाई के दौरान वानखेड़े के वकील ने शो के प्रसारण के बाद उनका सरेआम मजाक बनाया गया. उन्होंने कमाल आर. खान के ट्वीट का भी हवाला दिया. वानखेड़े के वकील ने कहा, “इस शो ने लोगों को यह यकीन दिला दिया है कि मुझमें कोई ईमानदारी नहीं है. चोर, और क्या?”

क्या है मामलाबता दें समीर वानखेड़े ने रेड चिलीज और नेटफ्लिक्स के साथ शो के क्रिएटर आर्यन खान के खिलाफ मानहानि का केस ठोका है. आर्यन खान जब क्रूज शिप केस में साल 2021 में एनसीबी द्वारा अरेस्ट हुए थे तब समीर वानखेड़े ही वो केस देख रहे थे.

Varsha

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्…और पढ़ें

न्यूज 18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहीं वर्षा का डिजिटल मीडिया में 8 सालों का अनुभव है। एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग, लेखन, फिल्म रिव्यू, इंटरव्यू और विश्लेषण इनकी विशेषज्ञता है। वर्षा ने जामिया मिल्… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

November 18, 2025, 12:25 IST

homeentertainment

‘मुझे चोर दिखाती है..’, आर्यन खान की सीरीज पर अदालत में बोले समीर वानखेड़े

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj