Samsung Galaxy S26 Ultra: लॉन्च डेट, फीचर्स व डिजाइन लीक जानकारी

Last Updated:January 02, 2026, 13:33 IST
Samsung Galaxy S26 Ultra : सैमसंग गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा फरवरी में लॉन्च होगा और मार्च 2026 में यह बाजार में आएगा. जानें S26 अल्ट्रा के नए आइलैंड डिजाइन और Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर की पूरी डिटेल्स…
ख़बरें फटाफट
Samsung Galaxy S26 स्मार्टफोन्स के मार्च 2026 में बाजार में आने की उम्मीद है.
नई दिल्ली. स्मार्टफोन की दुनिया के सबसे बड़े खिलाड़ी सैमसंग (Samsung) के आगामी फ्लैगशिप हैंडसेट Samsung Galaxy S26 Ultra को लेकर तकनीकी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. जैसे-जैसे लॉन्च की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे इस सीरीज के डिजाइन, हार्डवेयर और बैटरी क्षमता को लेकर नए-नए खुलासे हो रहे हैं. हाल ही में सामने आए लीक्स और डमी यूनिट्स ने इस स्मार्टफोन के लुक और इसके साथ आने वाली अन्य एक्सेसरीज पर से पर्दा उठा दिया है.
आमतौर पर सैमसंग अपनी ‘S’ सीरीज को जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में लॉन्च करता है, लेकिन ताजा रिपोर्ट्स कुछ अलग ही संकेत दे रही हैं. नवीनतम लीक के अनुसार, Samsung Galaxy S26 सीरीज को 25 फरवरी 2026 को सैन फ्रांसिस्को में एक मेगा इवेंट के दौरान पेश किया जाएगा. इस सीरीज में तीन प्रमुख मॉडल- Galaxy S26, Galaxy S26+ और प्रीमियम Galaxy S26 Ultra शामिल होंगे.



