Sanju samson captain of kerala in syed Mushtaq ali t20 trophy: संजू सैमसन टी20 में बने इस टीम के कप्तान, 26 से होगा टूर्नामेंट का आगाज

Last Updated:November 23, 2025, 00:01 IST
Sanju samson captain of kerala in syed Mushtaq ali t20 trophy: संजू सैमसन को केरल टीम का कप्तान बनाया गया है. सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का आगाज 26 नवंबर से होगा. सैमसन आईपीएल में सीएसके की ओर से इस बार खेलेंगे. वह ट्रेड के तहत राजस्थान रॉयल्स से चेन्नई सुपरकिंग्स में पहुंचे हैं.
संजू सैमसन केरल टीम की कप्तानी करेंगे.
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स ने भले आईपीएल में कप्तानी के लिए संजू सैमसन को नज़रअंदाज़ किया हो, लेकिन वह आगामी सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में केरल टीम को लीड करेंगे. सैमसन को 26 नवंबर से शुरू होने वाली सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए केरल क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है. सैमसन पहले भी अपनी स्टेट टीम को लीड कर चुके हैं और एक बार फिर कप्तानी करेंगे. केरल टीम में विग्नेश पुथुर शामिल हैं, जो पिछले साल आईपीएल की खोज थे.
हैरानी की बात है कि मिनी-ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने विग्नेश पुथुर को रिलीज कर दिया. अगर सैमसन को साउथ अफ्रीका सीरीज के लिए टी20 टीम में चुना जाता है, तो वह पूरे टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं हो सकते हैं. ऋषभ पंत टीम में यदि वापस आते हैं, तो संजू टी20 इंटरनेशनल टीम में जगह बनाने से चूक सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया सीरीज के दौरान जितेश शर्मा ने प्लेइंग XI में सैमसन की जगह ली थी और साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज़ में अपनी जगह बनाए रखने के लिए तैयार हैं. अब जब पंत फिट हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में वापसी कर सकते हैं. अगर पंत को टीम में वापस बुलाया जाता है तो सैमसन को टीम से बाहर होना पड़ सकता है.
संजू सैमसन केरल टीम की कप्तानी करेंगे.
पांच टी20 इंटरनेशनल मैच 9 से 19 दिसंबर तक खेले जाने हैंपांच टी20 इंटरनेशनल मैच 9 से 19 दिसंबर तक खेले जाने हैं. जबकि सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 26 नवंबर से 18 दिसंबर तक खेली जाएगी. केरल टूर्नामेंट के पहले दिन ओडिशा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा. संजू सैमसन आईपीएल 2026 में रुतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में खेलेंगे. राजस्थान रॉयल्स छोड़ने के बाद उनके सीएसके के लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा बनने की उम्मीद थी. लेकिन सीएसके ने लीडरशिप ग्रुप में कोई बदलाव नहीं किया.
संजू सैमसन ने 2021 से 2025 तक आआर की कप्तानी कीसंजू सैमसन ने आईपीएल 2021 से 2025 तक राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी की. उनकी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 का फाइनल खेला. रुतुराज की कप्तानी वाली सीएसके आईपीएल 2024 के लीग स्टेज से बाहर हो गई थी. चोट के कारण बाहर होने से पहले उन्होंने आईपीएल 2025 में सिर्फ 5 मैचों में सीएसके की कप्तानी की.
Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
November 22, 2025, 23:26 IST
homecricket
संजू सैमसन टी20 में बने इस टीम के कप्तान, 26 से होगा टूर्नामेंट का आगाज



