Rajasthan

नवाचार की मिसाल बनी संतोष पचार, गाजर की खेती से बदली तकदीर, सालाना 20 लाख है कमाई, मिल चुका है राष्ट्रपति सम्मान

सीकर. राजस्थान के सीकर जिले की झीगर बड़ी गांव की रहने वाली किसान संतोष पचार ने खेती में नवाचार कर सालाना लाखों रुपए की कमाई कर रही है. इन्होंने देसी गाजर की खेती में ऐसा नवाचार किया है, जिसे आज देशभर के किसान अपना रहे हैं. संतोष पचार हर साल करीब 20 क्विंटल गाजर का उच्च गुणवत्ता वाला बीज तैयार कर रही हैं, जिसकी सप्लाई पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश और असम जैसे कई राज्यों तक हो रही है. करीब 15 वर्षों से वे देसी गाजर की खेती कर रही हैं और अपनी मेहनत व वैज्ञानिक सोच के दम पर उन्होंने खेती को लाभकारी व्यवसाय में बदल दिया है.

संतोष पचार ने सलेक्शन विधि के जरिए 4 फीट तक लंबी और एकरूप गाजर उगाने में सफलता हासिल की है. उन्होंने बताया कि इस विधि में फसल से गुणवत्ता वाले गाजर के कंदों का चयन कर बीज के लिए बुवाई की जाती है. तैयार बीज को अगले वर्ष उपयोग में लिया जाता है और यह प्रक्रिया लगातार 3 से 4 साल तक दोहराई जाती है. इसी तकनीक के सहारे संतोष पचार 20 बीघा भूमि में खेती कर हर साल 20 लाख रुपए से अधिक की आमदनी प्राप्त कर रही हैं.

बेस्वाद गाजरों की समस्या का ऐसे निकाला समाधान

संतोष पचार ने बताया कि उन्हें खेती करना अच्छा लगता है. उन्होंने बताया कि शुरू में जब गाजर की खाती की तब टेढ़ी-मेढ़ी और बेस्वाद गाजरों की समस्या से जूझ रही थीं, जिससे बाजार में उन्हें उचित दाम नहीं मिल पाता था. इसके समाधान के लिए कई तरीके अपनाए लेकिन समाधान नहीं मिला, इसके बाद किसी के कहने पर राज्य सरकार द्वारा आयोजित कृषि मेले में गई. वहां उन्होंने विशेषज्ञों से बातचीत कर नई तकनीकों की जानकारी ली. उनको लगा कि इस तकनीक से खेती में बड़ा बदलाव लाया जा सकता है और कृषि विभाग से खेती का प्रशिक्षण लिया, इसके बाद उन्होंने यह समझा कि समस्या की जड़ घटिया बीज हैं.

शहद और घी का नुस्खा अपनाया

इसके बाद उन्होंने हार न मानते हुए प्रयोग का रास्ता चुना. संतोष पचार ने शहद और घी के मिश्रण से परागण का एक अनोखा तरीका अपनाया. शुरुआत में लोगों ने इस प्रयोग पर संदेह जताया, लेकिन संतोष अपने प्रयोग पर डटी रहीं. समय के साथ नतीजे चौंकाने वाले सामने आए. गाजर का स्वाद, आकार, रंग और चमक लगातार बेहतर होती चली गई. इस नए बीज से न केवल गुणवत्ता बढ़ी, बल्कि फसल चक्र भी तेज हुआ, जिससे मुनाफा जल्दी मिलने लगा.

दो बार मिल चुका है राष्ट्रपति पुरस्कार

संतोष पचार की गाजर की खेती में नवाचार को देखते हुए उन्हें 2013 और 2017 में राष्ट्रपति पुरस्कार सहित केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कई बार प्रगतिशील किसान सम्मान से नवाजा जा चुका है. संतोष पचार द्वारा विकसित बीज चयन विधि किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है. अपनी सफलता से प्रेरित होकर संतोष पचार ने अब तक राजस्थान के 7,000 से अधिक किसानों को जैविक खेती और उन्नत तकनीकों का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनने की राह दिखाई है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj