Entertainment

sanya-malhotra-december-lucky-wins-two-awards-for-mrs-ott-film -says-she-is-grateful-for-love |बेहद खास बना सान्या मल्होत्रा के लिए ये दिसंबर

Last Updated:December 19, 2025, 08:55 IST

बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा इंडस्ट्री की दमदार एक्ट्रेसेस में से एक है. उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है. साल 2025 में सान्या मल्होत्रा की मिसेज मूवी चर्चा में रही. लेकिन दिसंबर का महीना तो उनके लिए बेहद खास रहा. इस महीने उन्हें एक नहीं बल्कि दो बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं. उनकी ओटीटी फिल्म ‘मिसेज’ के लिए उनकी जमकर तारीफ की जा रही है.

ख़बरें फटाफट

एक महीने में दो ट्रॉफी, सीरीज ने बदल दी सान्या मल्होत्रा की किस्मतबेहद खास बना सान्या मल्होत्रा के लिए ये दिसंबर

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस सान्या मल्होत्रा के लिए दिसंबर का महीना किसी लकी चार्म से कम नहीं रहा. इस महीने सान्या को एक नहीं बल्कि दो बड़े अवॉर्ड मिल चुके हैं. उनकी ओटीटी फिल्म ‘मिसेज’ के लिए उन्हें लगातार सराहना मिल रही है.

सान्या मल्होत्रा को हाल ही में इंडियन टेलीविजन अकादमी अवॉर्ड से नवाजा गया है. इस खुशी को उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ शेयर किया. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर आईटीए ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है.

हाउस वाइफ बनकर लूटे 2 अवॉर्ड

सान्या मल्होत्रा ने हाल ही में फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘दिल कृतज्ञता से भरा है. इस सम्मान के लिए धन्यवाद. ‘मिसेज’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस.” यह अवॉर्ड उन्हें उनकी ओटीटी फिल्म ‘मिसेज’ में शानदार अभिनय के लिए मिला है. फिल्म ‘मिसेज’ में सान्या ने ऋचा नाम की एक गृहिणी का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ निशांत दहिया और कंवलजीत सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. यह कहानी एक पढ़ी-लिखी महिला की रोजमर्रा की जिंदगी, जिम्मेदारियों और दबावों को बेहद सच्चे अंदाज में दिखाती है.

View this post on Instagram

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj