Saras Dairy ghee price hike | Jaipur ghee price increase | Saras ghee 15 kg tin price | Rajasthan dairy price news | Saras Dairy Jaipur rates | ghee price hike Rajasthan

Last Updated:January 04, 2026, 16:54 IST
Jaipur Ghee Price Hike: जयपुर में सरस डेयरी ने घी की कीमतों में बढ़ोतरी कर उपभोक्ताओं को झटका दिया है. डेयरी ने 15 किलो टिन पैक पर प्रति किलो 20 रुपए की वृद्धि की है, जिसके बाद अब यह टिन 9345 रुपए में मिलेगा. बढ़े हुए दाम तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं. सरस डेयरी के इस फैसले से होटल, हलवाई और आम उपभोक्ताओं की रसोई पर सीधा असर पड़ने की संभावना है.
Saras Dairy ghee price hike
जयपुर: राजस्थान में नए साल पर राजस्थान को-ऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन (जयपुर सरस डेयरी) द्वारा सरस घी के 15 किलो के टिन डिब्बे की कीमत में बढ़ोतरी की गई हैं. अब से सरस घी पर 15 किलोग्राम के टिन पर सरस डेयरी ने जयपुर में 20 रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की हैं, बढ़ोत्तरी के इस आदेश के बाद सरस डेयरी और जयपुर में अन्य जगहों पर मिलने वाले सरस घी लोगों को महंगा मिलना शुरू हो गया हैं. कुछ ही महीनों पहले केंद्र सरकार ने दुग्ध के विभिन्न उत्पादों जैसे घी, पनीर, बटर जैसे उत्पादों पर जीएसटी दरों को 12 से घटाकर 5 फीसदी की कटौती की थी.
जिसके चलते घी की कीमतों में करीब 37 रुपए प्रति लीटर तक की कटौती हुई थी. लेकिन अब से आरसीडीएफ ने 20 रुपए प्रति किलोग्राम के हिसाब से घी की दर से बढ़ोतरी की हैं. जिसके चलते अब 15 किलोग्राम घी के टिन का डिब्बा अब से बाजारों में 9045 रुपए की जगह 9345 रुपए में मिलेगा. इससे पहले सरस डेयरी ने 15 किलो, 1 लीटर और 5 लीटर के टिन के पैक पर पिछले साल अगस्त के महीने में बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद अब 20 रूपए की बढ़ोतरी की गई हैं.
1 किलो घी और अन्य प्रोडक्ट्स पर नहीं की गई कोई बढ़ोतरी जयपुर सरस डेयरी द्वारा 15 किलोग्राम टिन के डिब्बे में बढ़ोतरी के अलावा सरस डेयरी जयपुर द्वारा घी के एक लीटर पैकट और दूध, दही, पनीर, बटर, आईसक्रीम जैसे किसी भी उत्पादों की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई हैं. जो लोगों के लिए राहत की बात हैं. सरस डेयरी जयपुर में अभी 1 लीटर घी के पैकेट की कीमत 551 रुपए और एक लीटर गाय के घी की कीमत 570 रुपए हैं. कुछ ही महीनों पहले सरस डेयरी ने लोगों के लिए दूध से बने 6 नए प्रोडक्ट लांच किए थे और दूध की कीमतों में 2 रूपए की बढ़ोतरी की थी.
जयपुर डेयरी में वर्तमान समय में दूध कीमत की तो सरस टोंड (नीला) 52 रुपए लीटर, स्टैंडर्ड हरा 58 रुपए, गोल्ड 66 रुपए और डीटीएम 44 रुपए प्रति लीटर हैं. आपको बता दें जयपुर शहर में सरस डेयरी द्वारा घी की होम डिलीवरी की सुविधा भी लोगों के लिए उपलब्ध रहती हैं.
सरस डेयरी हैं शहर की सबसे बड़ी दूग्ध कंपनी सरस डेयरी जयपुर शहर में दुग्ध और अन्य दुग्ध उत्पादों का सबसे बड़ा उपक्रम हैं. जिसके चलते हर दिन शहर में लाखों लोगों तक घी, दूध और दूध से से बने प्रोडक्ट्स पहुंचते हैं. जयपुर डेयरी से लाखों की संख्या में पशुपालन किसान और कर्मचारी जुड़े हैं जिससे चलते लाखों लोगों का रोजगार भी जुड़ा हुआ हैं. बाजारों में आये दिन दूध, घी, पनीर जैसे खुले प्रोडक्ट्स में मिलावट और नकली होने की वजह से लाखों लोग जयपुर में सरस डेयरी के प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं. जिसमें 100% की शुद्धता होती हैं.
जयपुर डेयरी किसानों और ग्राहकों के लिए कई स्कीम भी संचालित करता हैं. जिसका हजारों लोगों को लाभ मिलता हैं. जयपुर डेयरी में दूध और अन्य उत्पादों से हर साल करोड़ों का कारोबार होता हैं और लाखों लोगों को दुग्ध उत्पादों की सुविधा मिलती हैं.
About the AuthorJagriti Dubey
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें
Location :
Jaipur,Rajasthan
First Published :
January 04, 2026, 16:54 IST
homerajasthan
घी हुआ महंगा! सरस डेयरी ने 20 रुपए प्रति किलो बढ़ाए रेट, जयपुर में नए दाम लागू



