Rajasthan

कैलादेवी दर्शन से लौटते वक्त स्कॉर्पियो बनी आग का गोला, बच्चों समेत 7 श्रद्धालु चमत्कारिक रूप से सुरक्षित

Last Updated:December 30, 2025, 19:20 IST

karauli New : करौली जिले में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कैलादेवी माता के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई. करौली-कैलादेवी मार्ग पर हुए इस हादसे में कार धू-धू कर जल उठी, लेकिन ग्रामीणों की तत्परता से बच्चों समेत सभी सात यात्री सुरक्षित बचा लिए गए.

ख़बरें फटाफट

करौली : जिले में सोमवार को एक बड़ा और भयावह हादसा सामने आया, जिसने कुछ देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मचा दी. कैलादेवी माता के दर्शन कर मध्यप्रदेश के मुरैना लौट रहे एक परिवार की स्कॉर्पियो कार में अचानक आग लग गई. यह घटना करौली-कैलादेवी मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के पदेवा गांव के पास स्थित कल्याणी पुलिया के नजदीक हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो कार कैलादेवी से लौटते समय बिरहटी मोड़ के पास पहुंची ही थी कि अचानक वाहन से धुआं उठने लगा. शुरुआत में यात्रियों को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन कुछ ही पलों में धुएं के साथ आग की लपटें दिखाई देने लगीं. चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे रोका, लेकिन तब तक आग तेजी से फैलने लगी.

आग लगते ही वाहन में सवार श्रद्धालुओं में घबराहट फैल गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई. कार में तीन बच्चों सहित कुल सात लोग सवार थे. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ से एक बड़ा हादसा टल गया. कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और स्कॉर्पियो कार पूरी तरह आग की चपेट में आ गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल विभाग को बुलाया गया. दमकल की टीम ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुका था.

आग में जलकर खाक हुई कार, बच्चों समेत 7 लोग बचेपुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्कॉर्पियो कार का रजिस्ट्रेशन नंबर UP-32 NU 0007 है और वाहन मालिक का नाम महावीर सिंघल है, जो मध्य प्रदेश के मुरैना जिले का निवासी है. श्रद्धालु कैलादेवी माता के दर्शन के बाद अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया. गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी भी श्रद्धालु को कोई शारीरिक चोट नहीं आई. सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं. श्रद्धालुओं ने घटना को लेकर सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है. पुलिस ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. घटना के चलते कुछ समय के लिए करौली-कैलादेवी मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा. पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था को संभाला और हालात सामान्य किए. बाद में पुलिस ने सरकारी व्यवस्था के तहत सभी श्रद्धालुओं को उनके गंतव्य मुरैना, मध्य प्रदेश के लिए सुरक्षित रवाना कर दिया.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Karauli,Rajasthan

First Published :

December 30, 2025, 19:20 IST

homerajasthan

करौली कैलादेवी मार्ग पर स्कॉर्पियो में आग, 7 श्रद्धालु सुरक्षित

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj