National

जंगल में सर्च ऑपरेशन, हाई अलर्ट… जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ! सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेरा

Last Updated:December 20, 2025, 02:20 IST

Jammu Kashmir News: सांबा के घगवाल और राजौरी के गांवों में संदिग्ध गतिविधियों के बाद सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और विशेष बलों ने सघन सर्च ऑपरेशन शुरू किया है, हाई अलर्ट जारी है. फिलहाल किसी भी तरह की मुठभेड़ की कोई सूचना नहीं है. सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

ख़बरें फटाफट

जंगल में सर्च ऑपरेशन, हाई अलर्ट... जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ!सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घर लिया है. (सांकेतिक तस्वीर)

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के सांबा ज़िले के घगवाल इलाके में संदिग्ध गतिविधि की सूचना से हड़कंप मच गया है. स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध मूवमेंट देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. सूत्रों के मुताबिक, संभावित घुसपैठ की आशंका को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

सेना, विशेष बल और अन्य सुरक्षा एजेंसियां जंगलों और आसपास के संवेदनशील इलाकों में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं. एहतियात के तौर पर स्थानीय लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा बलों के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है. फिलहाल किसी भी तरह की मुठभेड़ की कोई सूचना नहीं है. सुरक्षा एजेंसियां हर गतिविधि पर पैनी नजर बनाए हुए हैं.

राजौरी के कई गांवों में सर्च ऑपरेशनइससे पहले, शुक्रवार को दिन में राजौरी में संदिग्ध लोगों की गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने जिले के विभिन्न गांवों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, यह अभियान बृहस्पतिवार की आधी रात के आसपास शुरू किया गया था जो अभी जारी है. अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों को जम्मू मंडल के राजौरी जिले के थानामंडी और मंजाकोट उपमंडलों के बीच स्थित कुछ गांवों में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी.

सूत्रों ने बताया, ‘प्राप्त सूचना के आधार पर, 49 राष्ट्रीय राइफल्स, जम्मू कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह की संयुक्त टीमों ने आधी रात के दौरान इलाके की घेराबंदी कर दी.’ उन्होंने बताया कि सूर्योदय के बाद अभियान को फिर से तेज कर दिया गया और बेहरोते गली सहित कई इलाकों में आक्रामक तलाशी अभियान जारी है.

About the AuthorRakesh Ranjan Kumar

राकेश रंजन कुमार को डिजिटल पत्रकारिता में 10 साल से अधिक का अनुभव है. न्यूज़18 के साथ जुड़ने से पहले उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान, दैनिक जागरण, ज़ी न्यूज़, जनसत्ता और दैनिक भास्कर में काम किया है. वर्तमान में वह h…और पढ़ें

Location :

Samba,Samba,Jammu and Kashmir

First Published :

December 20, 2025, 02:15 IST

homenation

जंगल में सर्च ऑपरेशन, हाई अलर्ट… जम्मू-कश्मीर के सांबा में घुसपैठ!

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj