रेलवे स्टेशन पर टीटी को देख चेहरा छिपाने लगे 247 लोग, नजर पड़ते ही कहा-रुको जरा, सच्चाई जान दंग रह गई RPF टीम

Last Updated:February 26, 2025, 10:56 IST
Kota News: राजस्थान के रेलवे स्टेशन पर टीटी को देख 247 लोग चेहरा छिपाने लगे. लोग जल्दी जल्दी स्टेशन से बाहर निकलने की प्लानिंग में थे, तभी टीटी ने उनकी टिकट चेक करने के लिए रोका. सच्चाई जान आरपीएफ दंग रह गई.
टीटी ने यात्रियों को रोककर टिकट चेक की.
हाइलाइट्स
247 बिना टिकट यात्रियों से 92 हजार जुर्माना वसूला गया.6 दिन के अभियान में 247 यात्री बिना टिकट पकड़े गए.अभियान में 22 चेकिंग स्टाफ और 8 आरपीएफ शामिल थे.
कोटाः राजस्थान के रेलवे स्टेशनों से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां टीटी को देखकर एक दो नहीं बल्कि 247 लोग चेहरा छिपा रहे थे. सभी फुर्ती से स्टेशन से बाहर निकलने की फिराक में थे, लेकिन सब पर टीटी की नजर पड़ गई और एक के बाद एक सबको रोककर टिकट चेक की गई. हकीकत जान आरपीएफ टीम भी दंग रह गई. ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले 247 यात्रियों को पकड़कर जुर्माना वसूला गया. छह दिनों तक चले इस अभियान में 92 हजार से अधिक की जुर्माना राशि वसूल की गई.
ट्रेनों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाने के लिए सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. विभिन्न रेल खण्डों पर छह दिनों तक विशेष टिकट जांच अभियान चलाकर 247 यात्रियों को बिना टिकट यात्रा करते पकड़ा गया. इस अभियान के दौरान टिकट जांच अभियान कोटा-झालावाड़, कोटा-शामगढ़, कोटा-रूठियाई, कोटा-सोगरिया-गुना और कोटा-चितौड़गढ़ रेल खण्ड पर चलाया गया. इस अभियान का उद्देश्य विशेष रूप से लोकल सवारी गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वालों पर अंकुश लगाना था.
यह भी पढ़ेंः GRP के पास रोते-रोते पहुंची महिला, बोली – ‘मेरे साथ…’, स्टेशन पर मच गई भागमभाग
इस औचक टिकट चेकिंग अभियान में कुल 247 यात्री बिना टिकट यात्रा करते पकड़े गए. जिनसे कुल 92 हजार 1 सौ 90 रूपए का जुर्माना वसूला गया. 6 दिन तक चलाए गए इस अभियान में सबसे ज्यादा 58 यात्री एक दिन में बिना टिकट यात्रा करते हुए कोटा-रूठियाई रेल मार्ग पर कोटा-बीना-कोटा सवारी गाड़ी में पकड़े गए. इस विशेष टिकट चेकिंग अभियान को 22 चेकिंग स्टाफ और 8 आरपीएफ स्टाफ की देखरेख में चलाया गया.
सीनियर डीसीएम सौरभ जैन ने बताया कि इस अभियान के दौरान बड़ी संख्या में बिना टिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा गया है. यह अभियान आगे भी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं. जिससे कि यात्री गाड़ियों में बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर अंकुश लगाया जा सके. उन्होंने आगे कहा कि रेल यात्रियों से अनुरोध है कि वे उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें. ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो.
Location :
Kota,Kota,Rajasthan
First Published :
February 26, 2025, 10:56 IST
homerajasthan
रेलवे स्टेशन पर टीटी को देख चेहरा छिपाने लगे 247 लोग, नजर पड़ते ही कहा-रुको



