दौसा में कड़ाके की सर्दी: कल से खुलेंगे स्कूल

Last Updated:January 05, 2026, 10:21 IST
Dausa Cold Wave: दौसा में बारिश के बाद कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे से जनजीवन प्रभावित है. कल से स्कूल खुलने वाले हैं, जिससे अभिभावक बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं. कोहरे के कारण ट्रेनें और सड़क यातायात भी धीमा हो गया है.
ख़बरें फटाफट
दौसा: बारिश के बाद बढ़ी नमी ने ठिठुराया जनजीवन राजस्थान के दौसा जिले में पिछले दिनों हुई मावठ (बारिश) के बाद मौसम के मिजाज में जबरदस्त बदलाव आया है. बारिश के कारण हवा में बढ़ी नमी ने ठंड के असर को दोगुना कर दिया है. जिले में बीते कई दिनों से शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है, जिससे आमजन पूरी तरह बेहाल नजर आ रहा है. सुबह और शाम की सर्दी अब हड्डियों को कंपा देने वाली साबित हो रही है, वहीं दिन के समय भी सर्द हवाओं के कारण लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है. ठंड के कारण लोग बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं.
दृश्यता कम होने से वाहन चालक और रेल यात्री परेशान सर्दी के साथ-साथ जिले में घने कोहरे ने भी मुसीबतें बढ़ा दी हैं. सुबह से लेकर दोपहर तक कोहरे की चादर छाई रहने के कारण सड़कों पर दृश्यता (विजिबिलिटी) बेहद कम हो गई है. राष्ट्रीय राजमार्गों और मुख्य मार्गों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे हैं. कोहरे का सीधा असर रेल यातायात पर भी पड़ा है. दौसा से गुजरने वाली कई यात्री और मालगाड़ियाँ 15 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं. सुरक्षा कारणों से रेलवे ने ट्रेनों की गति नियंत्रित कर दी है, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुँचने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है.
कल से खुलेंगे विद्यालय
अभिभावकों के माथे पर चिंता की लकीरें शीतकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद कल से जिले के सभी विद्यालय फिर से खुलने जा रहे हैं. करीब 10-12 दिनों की छुट्टियों के बाद छोटे बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावक काफी चिंतित हैं. अभिभावकों का तर्क है कि जब दोपहर तक कोहरा नहीं छंट रहा और तापमान लगातार गिर रहा है, ऐसे में बच्चों को सुबह जल्दी स्कूल भेजना उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो सकता है. स्कूलों के कमरों में फर्श और वातावरण ठंडा होने के कारण बच्चों के बीमार होने की आशंका बनी हुई है.
तापमान का गणित
12 डिग्री से ऊपर नहीं जा रहा पारा मौसम विभाग और स्थानीय आंकड़ों के अनुसार, जिले में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के करीब बना हुआ है, लेकिन चिंताजनक बात यह है कि दोपहर में भी अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं जा पा रहा है. धूप नहीं निकलने के कारण दिन और रात के तापमान में अंतर कम हो गया है, जिससे ठंड का एहसास चौबीसों घंटे बना रहता है. आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने ठंड और बढ़ने की संभावना जताई है.
About the Authorvicky Rathore
Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें
Location :
Dausa,Dausa,Rajasthan
First Published :
January 05, 2026, 10:21 IST
homerajasthan
दौसा में सर्दी का ‘सितम’: कल से खुलेंगे स्कूल, कोहरे और शीतलहर ने बढ़ाई…



