Rajasthan

shahi tukda recipe | bread shahi tukda | easy dessert recipe | royal indian sweet | bread dessert at home | shahi tukda step by step

Last Updated:January 04, 2026, 22:39 IST

Shahi Tukda Recipe: अगर घर में ब्रेड रखी है और कुछ मीठा बनाने का मन है, तो शाही टुकड़ा एक बेहतरीन विकल्प है. दूध, चीनी, ड्राई फ्रूट्स और इलायची की खुशबू से तैयार यह मिठाई स्वाद में बेहद रॉयल लगती है. इसे बनाना आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. खास मेहमानों के लिए या त्योहारों पर परोसने के लिए यह रेसिपी सभी को पसंद आती है.

उदयपुर: अगर घर में अचानक मेहमान आ जाएं या कुछ मीठा खाने का मन हो और समय कम हो, तो ब्रेड से बनने वाली शाही रेसिपी शाही टुकड़ा एक बेहतरीन विकल्प है. यह पारंपरिक मुगलई मिठाई स्वाद में जितनी रिच होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी है. खास बात यह है कि इसके लिए किसी खास सामग्री की जरूरत नहीं होती, ज्यादातर चीजें किचन में ही मिल जाती हैं.

शाही टुकड़ा मूल रूप से ब्रेड, दूध और चाशनी से बनने वाली मिठाई है. इसे त्योहारों, दावतों और खास मौकों पर परोसा जाता है. बाहर हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम यह मिठाई बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है.

शाही टुकड़ा बनाने की सामग्रीइस रेसिपी के लिए ब्रेड स्लाइस, फुल क्रीम दूध, चीनी, घी, इलायची पाउडर, केसर, ड्राई फ्रूट्स और थोड़ा सा मावा या कंडेंस्ड मिल्क लिया जाता है. चाहें तो स्वाद बढ़ाने के लिए गुलाब जल भी डाला जा सकता है.

सबसे पहले ब्रेड के किनारे काट लें और ब्रेड को तिकोना या चौकोर काट लें. अब कड़ाही में घी गरम करें और ब्रेड के टुकड़ों को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक तल लें.ध्यान रखें कि ब्रेड ज्यादा जले नहीं. इसके बाद एक पैन में चीनी और पानी डालकर एक तार की चाशनी तैयार करें. इसमें इलायची पाउडर और कुछ केसर के धागे डाल दें. तैयार ब्रेड को हल्का गर्म रहते ही इस चाशनी में डुबो लें.

दूसरी ओर दूध को उबालकर आधा होने तक पकाएं. इसमें मावा या कंडेंस्ड मिल्क डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ऊपर से ड्राई फ्रूट्स और केसर डालकर स्वाद बढ़ाए.अब चाशनी लगी ब्रेड को एक सर्विंग प्लेट में रखें और ऊपर से गरम गाढ़ा दूध डाल दें.कुछ देर रखने के बाद जब ब्रेड दूध सोख ले, तब ऊपर से कटे पिस्ता-बादाम डालकर सजाएं. घर पर बना यह शाही टुकड़ा स्वाद में बिल्कुल हलवाई जैसा लगेगा. इसे ठंडा या हल्का गरम दोनों तरह से परोसा जा सकता है.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18 in Rajasthan Team. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion…और पढ़ें

Location :

Udaipur,Rajasthan

First Published :

January 04, 2026, 22:39 IST

homelifestyle

घर पर ब्रेड से बनाएं रॉयल मिठास! मिनटों तैयार होगा लाजवाब शाही टुकड़ा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj