शंकर महादेवन को मिला खास सम्मान, सिंगर का आया इमोशलन बयान- ‘यह पल मैं अपनी जिंदगीभर नहीं भूलूंगा’

Last Updated:December 10, 2025, 00:07 IST
शंकर महादेवन को संगीत में योगदान के लिए खास सम्मान मिला. उन्हें दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सम्मानित किया. उनके गीत देशप्रेम के लिए मशहूर हैं.
शंकर महादेवन ने जताया आभार. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: नेशनल अवॉर्ड विजेता सिंगर और कंपोजर शंकर महादेवन की गायिकी का हर कोई मुरीद है. उनके संगीत ने हर उम्र के लोगों में देशप्रेम की भावना जगाई है, जिसके लिए उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं. शंकर महादेवन को हाल में दिल्ली में एक खास सम्मान मिला. दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर उन्हें सम्मानित किया.
शंकर महादेवन ने यह सम्मान उन गानों को समर्पित किया, जिनके जरिये उन्होंने देश के बलिदान और शौर्य को आम लोगों तक पहुंचाया है. सम्मान मिलने के बाद शंकर महादेवन ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा कीं और लिखा, ‘यह मेरी जिंदगी के सबसे खास पलों में से एक था, जब मुझे दिल्ली के उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने सेना के बड़े अधिकारियों के साथ मिलकर सम्मानित किया. मेरे संगीत के माध्यम से हमारे जवानों की भावना और त्याग को देश-दुनिया तक पहुंचाने की कोशिश को यह सम्मान मिला, जो मेरे लिए बहुत बड़ी बात है. यह पल मैं अपनी जिंदगीभर नहीं भूलूंगा.’
गाने ‘ब्रेथलेस’ के लिए रहे मशहूरशंकर ने आगे लिखा, ‘मैं भारतीय सेना के नेवी चीफ एडमिरल दिनेश त्रिपाठी, आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी, एयरफोर्स चीफ अमरप्रीत सिंह और चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं.’ शंकर महादेवन ने विशेष धन्यवाद रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को भी दिया. उन्होंने लिखा, ‘एक खास धन्यवाद मेरे प्रिय मित्र और प्रेरणा रहे रिटायर्ड कमांडर सुजीत नारायण को, जिन्होंने यह संभव किया. मेरे लिए देश का जवान भगवान के समान है.’ शंकर महादेवन को सॉन्ग ‘तारे जमीन पर’ और 1998 के इंडी-पॉप एल्बम ‘ब्रेथलेस’ के लिए जाना जाता है. आज भी उनके गाने सोशल मीडिया पर ट्रेंड सेट करते रहते हैं. संगीतकार ने हाल में मुंबई में रेस्टोरेंट्स की एक चैन शुरू की है.
About the AuthorAbhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
December 10, 2025, 00:07 IST
homeentertainment
शंकर महादेवन को मिला सम्मान, सिंगर का आया इमोशलन बयान- ‘जिंदगीभर नहीं भूलूंगा’



