National

Shashi Tharoor | Shashi Tharoor Congress News | Shashi Tharoor CWC Meeting | कांग्रेस की सीडब्लूसी मीटिंग में शामिल हुए शशि थरूर

Last Updated:December 27, 2025, 12:38 IST

Shashi Tharoor CWC Meeting: कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्लूसी) की बैठक में शशि थरूर भी शामिल हुए. कांग्रेस की कई अहम बैठकों से नदारद रहने के बाद थरूर का इस बैठक में पहुंचना खासा चर्चा में है. थरूर यहां भागकर कांग्रेस मुख्यालय यानी इंदिरा भवन में दाखिल होते दिखे.

ख़बरें फटाफट

कभी बीमार, कभी इंतजार, अब CWC मीटिंग में दौड़ते-भागते पहुंचे शशि थरूरकांग्रेस की कई बैठकों से नदारद रहने के बाद शशि थरूर CWC की मीटिंग में शरीक हुए. (फोटो- Facebook@ShashiTharoor)

कांग्रेस की सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की शनिवार को बैठक हो रही है. इंदिरा भवन में हो रही इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शरीक हुए हैं. इस बैठक में शामिल होने के लिए शशि थरूर भी पहुंचे. पार्टी की कई अहम बैठकों से नदारद रहने के बाद थरूर का इस बैठक में पहुंचना खासा चर्चा में है. थरूर यहां भागकर कांग्रेस मुख्यालय यानी इंदिरा भवन में दाखिल होते दिखे.

सीडब्लूसी की बैठक में कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो रहे हैं. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कांग्रेस मुख्यालय पहुंच चुके हैं. इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा, दिग्विजय सिंह, गौरव गोगोई, कुमारी सैलजा, सचिन पायलट, वीरप्पा मोइली, चरणजीत सिंह चन्नी और अभिषेक मनुसिंघवी भी सीडब्लूसी बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं.

#WATCH | Delhi | Congress National President Mallikarjun Kharge greets Congress Parliamentary Party Chairperson Sonia Gandhi and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi outside the All India Congress Committee (AICC) Headquarters in Indira Bhawan. They enter the building together to attend… pic.twitter.com/CZPzaj4zCe

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj