Sports

Sikandar Raza 13 year old brother passes away: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा के 13 साल के भाई का बीते 29 दिसंबर को निधन हो गया.

Last Updated:January 01, 2026, 10:50 IST

Sikandar Raza brother passes away: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. नए साल से ठीक पहले सिकंदर रजा के भाई का अकास्मिक निधन हो गया. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस घटना की जानकारी शेयर की है. क्रिकेटर सिकंदर रजा के घर पसरा मातम, भाई के निधन से टूटा दुखों का पहाड़सिकंदर रजा के भाई का हुआ निधन

नई दिल्ली: नए साल के आगमन से ठीक पहले जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रजा के घर मातम छा गया. बीते 29 दिसंबर को सिकंदर रजा के भाई मोहम्मद महदी का निधन हो गया. इस दुखद खबर ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को भावुक कर दिया है. सिकंदर रजा के भाई की उम्र सिर्फ 13 साल थी. जिम्बाब्वे क्रिकेट ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर सिकंदर रजा के भाई के निधन की जानकारी शेयर की.

क्रिकेट बोर्ड ने सिकंदर रजा के लिए कहा, “जिम्बाब्वे क्रिकेट टी20 कप्तान सिकंदर रजा और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है. रजा के छोटे भाई मोहम्मद महदी का असमय निधन हो गया है. महदी जन्म से ही हीमोफीलिया नामक बीमारी से जूझ रहे थे और हाल ही में स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के कारण उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया.”

𝗭𝗖 𝗲𝘅𝘁𝗲𝗻𝗱𝘀 𝗰𝗼𝗻𝗱𝗼𝗹𝗲𝗻𝗰𝗲𝘀 𝘁𝗼 𝗦𝗶𝗸𝗮𝗻𝗱𝗮𝗿 𝗥𝗮𝘇𝗮 𝗼𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗹𝗼𝘀𝘀 𝗼𝗳 𝗵𝗶𝘀 𝗯𝗿𝗼𝘁𝗵𝗲𝗿

Zimbabwe Cricket (ZC) extends its heartfelt condolences to Zimbabwe T20I Captain Sikandar Raza and his family following the untimely passing of his beloved… pic.twitter.com/CVCBwVntEi

सिकंदर रजा शेयर किया इमोशनल पोस्ट

मोहम्मद महदीा को 30 दिसंबर 2025 को हरारे के वारेन हिल्स कब्रिस्तान में दफनाया गया. सिकंदर रजा ने अपने भाई के निधन के बाद सोशल मीडिया पर जिम्बाब्वे क्रिकेट के पोस्ट पर टूटे हुए दिल का इमोजी शेयर कर अपना दुख व्यक्त किया. बता दें कि जिम्बाब्वे की टीम के लिए रजा एक रीढ़ की हड्डी की तरह हैं. ऐसे समय में जब वह अपने भाई को खोने के गहरे गम में हैं तो पूरी दुनिया का क्रिकेट समुदाय उनके और उनके परिवार के प्रति सहानुभूति जता रहा है.

जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा का करियर

सिकंदर रजा मौजूदा जिम्बाब्वे टीम में सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं. फरवरी में होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए वह टीम के कप्तान नियुक्त किए गए हैं. जिम्बाब्वे के लिए उनके करियर की बात करें तो वह अपनी टीम के लिए अब तक कुल 22 टेस्ट, 153 वनडे और 127 वनडे मैच खेल चुके हैं. टेस्ट क्रिकेट में रजा ने जिम्बाब्वे के लिए 1434 रन बनाने के साथ 40 विकेट भी अपने नाम किए हैं. इसके अलावा वनडे में उन्होंने 4476 रन बनाए, जबकि गेंदबाजी में 94 विकेट झटके. टी20 फॉर्मेट में सिकंदर रजा ने 2883 रन बनाने के साथ 102 विकेट ले चुके हैं.

About the AuthorJitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

January 01, 2026, 10:50 IST

homecricket

क्रिकेटर सिकंदर रजा के घर पसरा मातम, भाई के निधन से टूटा दुखों का पहाड़

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj