Sikar MNIT Research Project | MNIT Temperature Research | Sikar Weather Research | Central Government Orders | MNIT Jaipur Project Sikar | Climate Study Rajasthan

Last Updated:December 08, 2025, 12:31 IST
Sikar MNIT Research Project: सीकर जिले को केंद्र सरकार से बड़ी सौगात मिली है. एमएनआईटी जयपुर जल्द ही यहां तापमान और जलवायु बदलाव से संबंधित महत्वपूर्ण अनुसंधान प्रोजेक्ट शुरू करेगा. सरकार द्वारा आदेश जारी होने के बाद अब वैज्ञानिक टीम सीकर के मौसम पैटर्न, तापमान परिवर्तन और उससे जुड़े प्रभावों का विस्तृत अध्ययन करेगी. यह प्रोजेक्ट क्षेत्र के लिए शोध और विकास की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है.
सीकर. राजस्थान के शहरी क्षेत्रों में बढ़ते तापमान व उसके दुष्प्रभाव को कम करने के लिए सीकर में बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट शुरू होगा. इसका कारण यहां का सबसे कम तापमान है, सर्दी के मौसम में सीकर का तापमान जमाव बिंदु पर रखता है. ऐसे में तापमान संबंधी रिसर्च में सीकर को चुना गया है. जयपुर की मालवीय नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमएनआईटी) इस दिशा में विस्तृत प्लान तैयार कर रही है. केन्द्र सरकार की मिनिस्ट्री ऑफ अर्बन डवलपमेंट की गाइडलाइन के अनुसार, हीटवेव के प्रभावों को समझने और उन्हें कम करने के उपायों पर वैज्ञानिक अध्ययन किया जाएगा.

इस प्रोजेक्ट के लिए राजस्थान के पांच जिलों का चयन किया गया है, जिनमें सीकर को भी शामिल किया गया है. सीकर में पिछले कुछ वर्षों में तापमान में लगातार रिकॉर्ड उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है. दिन और रात के तापमान में बड़ा अंतर, तेजी से बढ़ता शहरी क्षेत्र और हरित क्षेत्र की कमी को इसका मुख्य कारण माना जा रहा है. इसी वजह से सीकर को पायलट जिले के रूप में चुना गया है. प्रोजेक्ट के लिए प्रदेश के पांच जिलों में सीकर भी शामिल है. जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव ज्यादा रहता है.

इसीलिए जिले में एमएनआईटी टीम स्टडी कर रही है. प्लान तैयार होते ही योजना पर जल्दी काम शुरू होगा. योजना में शहरी क्षेत्र में हरियाली का दायरा बढ़ाने सहित कई काम होंगे. नगर परिषद के जेईएन सुरेन्द्र गोदारा ने बताया कि एमएनआईटी टीम की रिपोर्ट और प्लान फाइनल होने के बाद योजना पर काम शुरू होगा. इस प्रोजेक्ट के तहत ग्रीन कवर बढ़ाने, कूल रूफ, वाटर बॉडी और शेड स्ट्रक्चर जैसे उपायों पर भी काम किया जा सकता है. पूरे प्रोजेक्ट की निगरानी केन्द्र सरकार द्वारा की जाएगी.
Add as Preferred Source on Google

सीकर शहर में लगातार बढ़ रही गर्मी व हीटवेव के असर को कम करने के लिए अब हरियाली का दायरा बढ़ाया जाएगा. इसके लिए सांवली रोड क्षेत्र को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चुना गया है. योजना के तहत अधिक से अधिक पौधरोपण, ग्रीन बेल्ट विकसित करने व खुले स्थानों को हरित क्षेत्र में तब्दील करने की तैयारी है. इस क्षेत्र में पहले से स्मृति वन, सरकारी कार्यालय, कृषि भूमि, अनाज भंडार, शिक्षण संस्थान और पॉश कॉलोनियां हैं, इसलिए इसे उपयुक्त माना गया है. इस पूरी योजना में नगर परिषद की अहम भूमिका रहेगी.

योजना को सफल बनाने के लिए विशेषज्ञ संस्थान एमएनआईटी की टीम जल्द ही सीकर का दौरा करेगी और मौके पर विस्तृत सर्वे कर प्रोजेक्ट की रूपरेखा तैयार करेगी. यदि यह योजना प्रभावी साबित होती है, तो इसे अन्य इलाकों में भी विस्तार दिया जाएगा ताकि व्यापक स्तर पर इसका लाभ मिल सके. नगर परिषद ने इस प्रोजेक्ट के लिए सांवली रोड क्षेत्र का चयन किया है, जहां सरकारी व निजी दोनों प्रकार की जमीन उपलब्ध है, जिससे कार्यान्वयन में सुविधा होगी.

इस क्षेत्र में तापमान, हवा की गति, नमी और सतह की गर्मी जैसे महत्वपूर्ण पर्यावरणीय पैरामीटर्स का अध्ययन किया जाएगा. विस्तृत स्टडी के आधार पर यह आकलन किया जाएगा कि क्षेत्र की परिस्थितियां परियोजना को लागू करने के लिए कितनी अनुकूल हैं, जिससे आने वाले समय में शहर के मौसम और पर्यावरण से जुड़े प्रबंधन कार्यों को सुदृढ़ किया जा सके.
First Published :
December 08, 2025, 12:31 IST
homerajasthan
सीकर में शुरू होगा तापमान रिसर्च प्रोजेक्ट, केंद्र सरकार ने जारी किए आदेश



