Rajasthan

Sikar Train Accident | DFC Track Train | Fulehra Rewari Railway | Train Operations Restart | Railway Accident Update | Train Mishap News

Last Updated:October 11, 2025, 17:23 IST

Sikar Train Accident: सीकर में ट्रेन हादसे के 60 घंटे बाद फुलेरा-रेवाड़ी डीएफसीसी ट्रैक पर मालगाड़ी धीरे-धीरे दौड़ी. हादसे वाली जगह से यात्रियों की सुरक्षा के लिए सभी ट्रेनें धीमी गति से निकाली गईं. रेलवे अधिकारियों ने ट्रैक की मरम्मत और सुरक्षा जांच पूरी करने के बाद संचालन शुरू किया.

ख़बरें फटाफट

सीकर. आखिरकार 60 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फुलेरा-रेवाड़ी डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसीसी) रेल ट्रैक पर ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू हो गया है. आपको बता दें कि मंगलवार रात श्रीमाधोपुर न्यू स्टेशन यार्ड के पास सांड से टकराने के बाद एक मालगाड़ी के 36 से अधिक डिब्बे पटरी से उतर गए थे. इससे करीब 120 किलोमीटर तक रेल यातायात बाधित रहा और इस महत्वपूर्ण माल ढुलाई मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई थी.

रेलवे, डीएफसीसी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), जीआरपी और स्थानीय प्रशासन की टीमों ने दिन-रात एक कर ट्रैक को सुचारु करने में जुटकर शुक्रवार सुबह ट्रैफिक बहाल किया. हादसे के बाद डिब्बों को हटाने, क्षतिग्रस्त पटरियों को बदलने और ओवरहेड इलेक्ट्रिक लाइनों को दुरुस्त करने का काम लगातार जारी रहा. करीब 60 घंटे तक लगातार रेस्क्यू चलने के बाद ट्रैक पूरी तरह तैयार हुआ. ट्रैक चलने के पहली मालगाड़ी गुड़गांव की दिशा में रवाना हुई. अभी सावधानीपूर्वक धीमी गति से ट्रेन को गुजारा जा रहा है.

धीमी गति से ट्रेन चल रही डीएफसीसी के अधिकारी अंकुर सिंह ने बताया कि ट्रैक की सुरक्षा का निरीक्षण करने के बाद संचालन की अनुमति दी गई है. आम तौर पर इस कॉरिडोर पर मालगाड़ियां 80 से 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती हैं, लेकिन फिलहाल एहतियात के तौर पर हादसे वाली जगह से ट्रेनों को मात्र 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से निकाला जा रहा है. इससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि ट्रैक पूरी तरह स्थिर और सुरक्षित है.

कॉरिडोर पर मालगाड़ियों की आवाजाही बहालगौरतलब है कि मंगलवार रात करीब 11:15 बजे श्रीमाधोपुर के पास हादसा हुआ था. तेज रफ्तार से जा रही मालगाड़ी के इंजन के आगे सांड आ गया, जिससे टक्कर के बाद आगे के दर्जनों डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ते हुए पटरी से उतर गए. इस दौरान किसी जनहानि की सूचना नहीं मिली, लेकिन रेलवे ट्रैक और ओवरहेड उपकरणों को भारी नुकसान पहुंचा. हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे और डीएफसीसी के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. तुरंत राहत कार्य शुरू किया गया और पूरी रात ट्रैक से मलबा हटाने का काम चलता रहा.

रेलवे अधिकारियों के अनुसार फिलहाल प्राथमिक स्तर पर ट्रैक पर ट्रेनें नियंत्रित गति से चलाई जा रही हैं. यदि सब कुछ सामान्य रहा, तो अगले कुछ दिनों में ट्रेनों की स्पीड सामान्य कर दी जाएगी. राहत की बात यह है कि अब इस व्यस्त कॉरिडोर पर मालगाड़ियों की आवाजाही बहाल हो चुकी है और माल परिवहन एक बार फिर पटरी पर लौट आया है.

Jagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

October 11, 2025, 17:23 IST

homebusiness

ट्रेन हादसे के बाद खुला ट्रैक…60 घंटे बाद दौड़ी मालगाड़ी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj