जोधपुर में SIR अभियान की पोल खुली – बीएलओ गायब, फॉर्म हाथ में और जनता पूरी तरह कन्फ्यूज!

Last Updated:November 14, 2025, 14:08 IST
Jodhpur SIR campaign : राजस्थान में मतदाता सूची अपडेट करने के लिए चल रहे SIR अभियान की जमीनी हकीकत सरकार के दावों से बिल्कुल उलट दिख रही है. कई इलाकों में लोग फॉर्म भरने में उलझे हैं, बीएलओ नदारद हैं और जानकारी के अभाव में आम मतदाता परेशान हो रहे हैं. प्रक्रिया की धीमी रफ्तार से समय पर काम पूरा होने पर भी सवाल उठने लगे हैं.
जोधपुर : राजस्थान में मतदाता सूची को अपडेट करने के लिए 4 नवंबर से ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ यानी SIR अभियान चल रहा है. लेकिन जमीन पर हालात कुछ अलग ही कहानी बयां कर रहे हैं. कई जगहों पर BLO फॉर्म तो बांट रहे हैं, तो कई जगह पर केवल फॉर्म ही देकर निकल रहे हैं लेकिन मतदाताओं को यह तक नहीं पता कि इस फॉर्म में भरना क्या है, और इसका करना क्या है. जोधपुर के कुछ इलाकों में Local 18 की टीम पहुंची, जहां लोग इस प्रक्रिया से उलझे और परेशान नजर आ रहे हैं. कुछ लोगों से बात की कि आखिर फॉर्म भरने में उन्हें कौन सी परेशानियां आ रही हैं.
रामेश्वर लाल राठी शास्त्री नगर निवासी ने बताया कि सर, फॉर्म भरने में काफी दिक्कत आ रही है. उन्होंने तो बस फॉर्म पकड़ाए और चले गए, कोई गाइडेंस नहीं दी कि कैसे भरना है. वार्ड संख्या, बाघ संख्या जैसी डिटेल तो उन्हीं के पास होती है, हमें तो पता ही नहीं. 2002 के बाद वार्ड भी बदल गए हैं, अब पुरानी लिस्ट मिल नहीं रही न ऑनलाइन, न कहीं और. ऐसे में फॉर्म कैसे भरें? इस तरह तो आधे वोटर लिस्ट से बाहर हो जाएंगे, क्योंकि इतनी माथापच्ची कौन करेगा? जब सरकार ने नया रूल लागू किया है तो पूरी जानकारी देना भी उनकी जिम्मेदारी बनती है. लोगों को खुद से सारी डिटेल ढूंढना पड़ रही है, ढूंढने का कहीं कोई रिफरेन्स नहीं मिल रहा है. उसकी वजह से फॉर्म फिल नहीं हो पा रहे हैं. उम्मीद है प्रशासन इस परेशानी को गंभीरता से लेकर कोई समाधान निकालेगा.
इलाके में बीएलओ का अता-पता नहीं, लोग कर रहे इंतजारसमाजसेवी निरूपा पटवा शास्त्री नगर निवासी ने Local 18 से बताया कि, देख रहे हैं, SIR फॉर्म भरने शुरू तो हो गए हैं लेकिन हमारे इलाके में बीएलओ का अब तक कोई अता-पता नहीं है. 4 नवंबर से ये प्रक्रिया चल रही है और हम पिछले सात दिनों से घर पर इंतजार कर रहे हैं. उन्होंने न फॉर्म दिए, न बताया कि कैसे भरना है. ना उनके नंबर सर्कुलेट हुए, ताकि हम उन्हें बुला सकें. जब सरकार ने ये जिम्मेदारी दी है, तो बीएलओ को घर-घर जाकर समझाना चाहिए. एक महीने का समय है, लेकिन इस रफ्तार से तो मुश्किल है कि पूरा काम समय पर हो पाए.आम लोग तो वैसे ही इस प्रक्रिया को लेकर कंफ्यूज़ हैं. कई बुजुर्ग और महिलाओं को समझ ही नहीं आ रहा कि ये फॉर्म किसलिए है. सरकार अगर मतदाता सूची को अपडेट करना चाहती है, तो पहले जागरूकता और सही गाइडेंस भी देना जरूरी है.
SIR अभियान में जनता की उलझन बढ़ीवहीं बताया कि अधिकांश घरों में बीएलओ या तो फॉर्म देकर चले गए या यह कहकर गए कि जब हम बताएंगे तब फॉर्म भरे जाएंगे. कई इलाकों में अब तक उनका दोबारा आना नहीं हुआ है. लोगों का कहना है कि अगर बीएलओ घर पर न मिलें, तो उन्हें यह भी नहीं पता कि सूचना किसे दें या संपर्क कहां करें. 4 नवंबर से अभियान शुरू हुए एक सप्ताह से ज़्यादा हो चुका है, फिर भी कई घरों में बीएलओ अभी तक नहीं पहुंचे हैं. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि क्या एक महीने की समय-सीमा में बीएलओ दो से तीन बार एक ही इलाके में जा पाएंगे और क्या सभी मतदाताओं तक यह प्रक्रिया समय पर पहुंच पाएगी?
Rupesh Kumar Jaiswal
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें
रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
November 14, 2025, 14:08 IST
homerajasthan
जोधपुर में SIR अभियान की पोल – बीएलओ गायब, फॉर्म लेकर जनता परेशान



