Rajasthan

सिरोही: बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या

Last Updated:January 08, 2026, 11:21 IST

Sirohi Elderly Woman Murder Case Asawa: सिरोही के असावा गांव में चोरी के इरादे से घुसे बदमाशों ने 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद अनादरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

ख़बरें फटाफट

घर में चोरी करने घुसे चोर, अचानक खुल गई बुजुर्ग महिला की नींद, चोरों ने आव...सिरोही में बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या, चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

Sirohi: असावा गांव में खौफ का माहौल राजस्थान के सिरोही जिले के अनादरा थाना क्षेत्र के असावा गांव से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ चोरी की नीयत से घर में घुसे बदमाशों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बड़ी ही बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी. इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार असावा गांव में रहने वाली 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला घर में अकेली रहती थी. बीती रात अज्ञात चोर चोरी के इरादे से उनके घर में दाखिल हुए. बताया जा रहा है कि जब चोर घर के सामान पर हाथ साफ कर रहे थे. तभी बुजुर्ग महिला की नींद खुल गई और उन्हें चोरी की भनक लग गई. खुद को फंसता देख और पहचान उजागर होने के डर से बदमाशों ने बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया. बदमाशों ने धारदार हथियार से महिला का गला रेत दिया. जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

पुलिस की नियमित गश्त पर उठे सवाल

घटना की सूचना मिलने के बाद अनादरा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और साक्ष्य जुटाने की कोशिश की. ग्रामीणों का आरोप है कि सर्दी के मौसम में इलाके में चोरियों की वारदातें लगातार बढ़ रही हैं. पुलिस की गश्त नियमित नहीं होने के कारण बदमाशों के हौसले बुलंद हैं और वे इस तरह की बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. ग्रामीणों ने मांग की है कि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और पुलिस गश्त बढ़ाई जाए.

जांच में जुटी अनादरा पुलिस

फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश किया जाएगा. जिले के आला अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है.

About the Authorvicky Rathore

Vicky Rathore is a multimedia journalist and digital content specialist with 8 years of experience in digital media, social media management, video production, editing, content writing, and graphic, A MAJMC gra…और पढ़ें

Location :

Sirohi,Sirohi,Rajasthan

First Published :

January 08, 2026, 11:21 IST

homerajasthan

घर में चोरी करने घुसे चोर, अचानक खुल गई बुजुर्ग महिला की नींद, चोरों ने आव…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj