Rajasthan

Situation became normal after ceasefire on the border, this is how people are living

Last Updated:May 11, 2025, 13:58 IST

पाकिस्तान की तरफ से शनिवार रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के बाद राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रातभर अनिश्चितता का माहौल रहा. हालांकि, रविवार को अधिकांश शहरों व कस्बों में हालात सामान्य दिनों की तरह रह…और पढ़ेंX
बाड़मेर
बाड़मेर के बाजारों में उमड़ी भीड़

हाइलाइट्स

सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य हुए.सीजफायर के बाद बाड़मेर के बाजार खुले.रातभर अनिश्चितता के बाद रविवार को शांति.

बाड़मेर. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम की घोषणा के बाद सीमावर्ती इलाकों में हालात सामान्य हैं. जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के सीमावर्ती जिले बाड़मेर में रविवार सुबह तक किसी भी तरह की गोलीबारी या ड्रोन गतिविधि की कोई सूचना नहीं मिली है जिसके बाद से ही बाड़मेर के मुख्य बाजार आम दिनों की तरह खुल गए हैं.

पाकिस्तान की तरफ से शनिवार रात संघर्ष विराम का उल्लंघन किए जाने के बाद राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में रात भर अनिश्चितता का माहौल रहा. हालांकि, रविवार को अधिकांश शहरों व कस्बों में हालात सामान्य दिनों की तरह रहे. राज्य के सीमावर्ती इलाकों में शनिवार रात को ‘ब्लैकआउट’ रहा और बाड़मेर सहित कई सीमावर्ती इलाकों में ड्रोन की गतिविधियां देखी गईं और विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं. 

बाजार के हालात हुए सामान्यशनिवार शाम को संघर्ष विराम की घोषणा से सीमावर्ती इलाकों के लोग कुछ आश्वस्त नजर आए और स्थिति सामान्य होने लगी. अलसुबह से बाड़मेर प्रशासन ने बाजार आम दिनों की तरह खुले रखने की अपील की जिसके बाद बाजार सामान्य रुप से खुल गए हैं.

हालांकि, रात होते-होते संघर्ष विराम उल्लंघन की खबरें आने के बाद सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर के साथ फलोदी में जिला प्रशासन ने ‘अलर्ट’ जारी करते हुए ‘ब्लैकआउट’ कर दिया था. व्यापारी प्रदीप कुमार के मुताबिक बाड़मेर बाजार सामान्य दिनों की तरह खुल गए है. वहीं युवा मांगी दान बताते हैं कि ब्लैक आउट व सीजफायर के बाद अब लोगों ने राहत की सांस ली है. उन्होंने कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद भी पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है. वहीं उद्यमी कैलाश कोटडिया के मुताबिक पाकिस्तान की वजह से भारत का व्यापार बंद नहीं होगा. उन्होंने कहा कि बाड़मेर प्रशासन व आर्मी पर पूरा भरोसा था जिसकी वजह से बाड़मेर के बाजार सामान्य दिनों की तरह खुल गए हैं.

authorimgMohd Majid

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f…और पढ़ें

with more than 4 years of experience in journalism. It has been 1 year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am covering hyperlocal news f… और पढ़ें

भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें India पर देखेंLocation :

Barmer,Barmer,Rajasthan

homerajasthan

Ground Report: बॉर्डर पर सीजफायर के बाद कैसे हैं हालात, प्रशासन ने की ये अपील

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj