Sports

Smriti Mandhana ODI Ratings: स्मृति मंधाना को विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम, करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंचीं

Last Updated:October 28, 2025, 17:22 IST

Smriti Mandhana ODI Ratings: स्मृति मंधाना महिला विश्व कप 2025 में सबसे ज्यादा 365 रन बना चुकी हैं. वह आईसीसी महिल वनडे रैंकिंग में करियर की बेस्ट रेटिंग हासिल कर चुकी हैं. मंधाना ने भारत को विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है. स्मृति मंधाना को विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनामस्मृति मंधाना को विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम.

नई दिल्ली. स्मृति मंधाना का महिला विश्व कप में प्रदर्शन शानदार रहा है. भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने में मंधाना का अहम योगदान रहा है. बाएं हाथ की ओपनर मंधाना विश्व कप में बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग पर पहुंच गई हैं. मंधाना ने महिला वनडे में टॉप बल्लेबाज के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. बाएं हाथ की 29 साल की ओपनर ने पिछले दो मैचों में न्यूजीलैंड के खिलाफ 109 और बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए हैं. इन पारियों के बाद उनके नाम 828 रेटिंग अंक हो गए. जो दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया की ऐश गार्डनर (731) से 97 अंक अधिक हैं. गार्डनर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने नाबाद शतक के बाद छह स्थानों की छलांग लगाई.

स्मृति मंधाना को इससे पहले सितंबर 2025 के लिए ‘आईसीसी-महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी’ चुना गया था. दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट भी 90 और 31 रनों की पारी की बदौलत दो स्थानों के सुधार के साथ शीर्ष तीन में पहुंच गईं. इंग्लैंड की एमी जोन्स चार पायदान चढ़कर नौवें (656) स्थान पर पहुंच गई, जबकि एनाबेल सदरलैंड ने शीर्ष 40 में सबसे बड़ी छलांग लगाई और 16 स्थान के सुधार के साथ 16वें (613) स्थान पर पहुंच गईं.
स्मृति मंधाना को विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम.

चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हुई भारतीय सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल 564 की रेटिंग के साथ शीर्ष 30 (27वें स्थान) में पहुंच गईं. इस विश्व कप में स्पिन की अहम भूमिका रही है और कई गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन के बूते अपनी रैंकिंग में सुधार किया है. इंग्लैंड की सोफी एकलेस्टोन महिला वनडे गेंदबाजी रैंकिंग (747) में शीर्ष पर बनी हुई हैं. एकलेस्टोन को ऑस्ट्रेलिया की लेग स्पिनर अलाना किंग से कड़ी टक्कर मिल रही है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात विकेट लिए थे.

किंग ने अपने करियर की सर्वोच्च रेटिंग 698 के साथ पांच स्थान की छलांग लगाई, जिससे उनकी टीम की साथी गार्डनर एक स्थान फिसलकर तीसरे (689) स्थान पर आ गईं. पाकिस्तान की नशरा संधू दक्षिण अफ्रीका की बायें हाथ की स्पिनर नॉनकुलुलेको म्लाबा (610) के साथ संयुक्त रूप से 10वें स्थान पर रहीं, जबकि तेज गेंदबाज मारिजन काप और सदरलैंड भी एक-एक स्थान के सुधार के साथ क्रमशः चौथे और सातवें स्थान पर पहुंच गईं.

बायें हाथ की एक और स्पिनर लिंसे स्मिथ रैंकिंग में 24 स्थानों का सुधार करने में सफल रही. वह 444 रेटिंग के साथ 36वें स्थान पर पहुंच गयी है. गार्डनर ने विश्व कप में प्रदर्शन से हरफनमौला खिलाड़ियों की सूची में अपना पहला स्थान (रेटिंग 503) पक्का कर दिया है. इस सूची में वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज को पछाड़कर काप दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 28, 2025, 17:22 IST

homecricket

स्मृति मंधाना को विश्व कप में शानदार प्रदर्शन का मिला इनाम

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj