Smriti Mandhana reacts Harmanpreet Kaur Video:टूटी शादी, बिखरे सपने… फिर भी दोस्त के लिए स्मृति मंधाना खुश, कप्तान हरमनप्रीत के लिए लिखा ऐसा पोस्ट, सब हुए भावुक

Last Updated:December 13, 2025, 22:34 IST
Smriti Mandhana reacts Harmanpreet Kaur Video: स्मृति मंधान ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को मुबारकबाद दिया है. हरमप्रीत कौर और युवराज सिंह के नाम पर न्यू चंडीगढ़ के मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में दो स्टैंड बनाए गए हैं. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में इन स्टैंड्स के उद्घाटन हुए.मंधाना ने सोशल मीडिया पर हरमनप्रीत को बधाई देते हुए लिखा कि महिला क्रिकेट के लिए आज क्या दिन है.
शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश की कर रही हैं.
नई दिल्ली. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को बधाई दी है. पलाश मुच्छल से शादी टूटने के बाद मंधाना अपनी पर्सनल लाइफ में धीरे धीरे आगे बढ़ रही हैं. उन्होंने हरमनप्रीत को सोशल मीडिया पर मुबारकबाद देते हुए लिखा कि महिला क्रिकेट के लिए क्या दिन है. पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन ने महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हरमनप्रीत के सम्मान में एक स्टैंड का अनावरण किया. इस स्टेडियम में दो नए स्टैंड का उद्घाटन किया गया, जिसमें से एक का नाम पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह के नाम पर रखा गया है. भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें इस स्टेडियम में पहली बार इंटरनेशनल मैच खेलने उतरी थीं जहां भारतीय टीम को 51 रन से हार मिली.
बीसीसीआई ने हरमनप्रीत कौर का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया. इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने लिखा, ‘बधाई हो @imharmanpreet_kaur!! महिला क्रिकेट के लिए क्या शानदार दिन है. मुझे तुम पर बहुत गर्व है!’ वीडियो में हरमनप्रीत ने कहा, ‘वर्ल्ड कप जीतने के बाद मेरी लाइफ में बहुत कुछ बदल गया है. लेकिन मुझे लगता है कि यह मेरे लिए एक खास पल है. जिस जमीन पर मैंने खेलना शुरू किया था, आज आखिरकार मेरे नाम पर एक स्टैंड होगा. तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत गर्व का पल है और मैं इसके लिए पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन को सच में धन्यवाद देना चाहती हूं. सारी मेहनत, सारा संघर्ष, आज रंग लाया है. तो मुझे लगता है कि यह मेरे लिए बहुत इमोशनल पल है. लेकिन साथ ही, जो भी यह वीडियो देखने वाला है, जो भी सुन रहा है, मुझे लगता है कि यह उन सभी के लिए बहुत मोटिवेशनल होगा.’
शादी टूटने के बाद स्मृति मंधाना पर्सनल लाइफ में आगे बढ़ने की कोशिश की कर रही हैं.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत पहली बार बना वर्ल्ड चैंपियनपिछले महीने हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को पहली सीनियर आईसीसी महिला क्रिकेट ट्रॉफी दिलाकर इतिहास रचा. जब ‘विमेन इन ब्लू’ ने नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीती. वह तीसरी भारतीय महिला क्रिकेटर बनीं जिनके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा गया है. इससे पहले, खेल की दिग्गज झूलन गोस्वामी (ईडन गार्डन्स, कोलकाता) और मिताली राज (ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम) को यह सम्मान मिला था. इसके अलावा, वह एकमात्र एक्टिव क्रिकेटर भी बन गईं जिनके नाम पर एक स्टैंड का नाम रखा गया है.
हरमनप्रीत कौर 11 लाख का चेक मिलाइस दौरान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत कौर और हरलीन देओल को 11 लाख रुपये का नकद इनाम भी दिया गया. जबकि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को 5 लाख रुपये का इनाम मिला. मंधाना के लिए पिछले 20 दिन बेहद मुश्किलों से भरे रहे. विश्व कप जीतने के बाद मंधाना ने जिंदगी में नई शुरुआत करने की उम्मीद की थी लेकिन वो खुशियां चंद पलों में टूटकर बिखर गईं. मंधाना और पलाश ने अलग होने का फैसला लिया और पिछले 6 साल का रिलेशनशिप टूट गया.
About the AuthorKamlesh Raiचीफ सब एडिटर
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
December 13, 2025, 22:33 IST
homecricket
टूटी शादी, बिखरे सपने… फिर भी दोस्त के लिए स्मृति मंधाना खुश



