Entertainment

12 दिसंबर: 2008 में आई थी शाहरुख खान की वो फिल्म, जिससे रातोंरात स्टार बन गई थीं अनुष्का, देखती रह गई थीं सोनम

Last Updated:December 12, 2025, 14:03 IST

आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई ‘रब ने बना दी जोड़ी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं थी, बल्कि बॉलीवुड में एक नए युग की शुरुआत थी. यह फिल्म हिंदी सिनेमा के रोमांस किंग शाहरुख खान को एक बिल्कुल नए अवतार में लाई, जहां वे एक साधारण, सीधे-सादे सरकारी कर्मचारी सुरिंदर साहनी की भूमिका में थे, जिनकी जिंदगी उनकी नई-नवेली पत्नी तानी (अनुष्का शर्मा) के इर्द-गिर्द घूमती है. यह अनुष्का शर्मा की डेब्यू फिल्म थी.Shahrukh Khan, Rab Ne Bana Di Jodi, Anushka Sharma, Sonam Kapoor, RNBDJ, शाहरुख खान, रब ने बना दी जोड़ी, अनुष्का शर्मा डेब्यू, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा

नई दिल्ली. किसी भी कलाकार के लिए यह बहुत बड़ी बात होती है जब उसकी पहली ही फिल्म रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हो जाए और ऐसा ही हुआ था आज से 17 साल पहले अनुष्का शर्मा के साथ. जी हां, आज ही के दिन यानी 12 दिसंबर 2008 को रिलीज हुई ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के साथ अनुष्का ने बॉलीवुड में कदम रखा था.

Shahrukh Khan, Rab Ne Bana Di Jodi, Anushka Sharma, Sonam Kapoor, RNBDJ, शाहरुख खान, रब ने बना दी जोड़ी, अनुष्का शर्मा डेब्यू, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा

यह बिना मारधाड़ और शाहरुख खान की बिना एक्शन वाली फिल्म थी. यह एक साधारण सी लव स्टोरी पर बेस्ड फिल्म थी, जिसमें शाहरुख के साथ अनुष्का लीड रोल में नजर आई थीं. इस फिल्म के जरिए अनुष्का रातोंरात स्टार बन गई थीं, हालांकि यह फिल्म उन्हें किस्मत से मिली थी.

Shahrukh Khan, Rab Ne Bana Di Jodi, Anushka Sharma, Sonam Kapoor, RNBDJ, शाहरुख खान, रब ने बना दी जोड़ी, अनुष्का शर्मा डेब्यू, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इश फिल्म के लिए सबसे सोनम कपूर ने ऑडिशन दिया था, और वह इस फिल्म में काम करने के लिए भी तैयार थीं. वहीं, दूसरी ओर मेकर्स को नई लड़की की तलाश थी, जिसके लिए अनुष्का शर्मा का भी ऑडिशन लिया गया था. इस पर सोनम का कहना था कि वह भी तो इंडस्ट्री के लिए नई हैं.

Add as Preferred Source on Google

Shahrukh Khan, Rab Ne Bana Di Jodi, Anushka Sharma, Sonam Kapoor, RNBDJ, शाहरुख खान, रब ने बना दी जोड़ी, अनुष्का शर्मा डेब्यू, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा

बताया जाता है कि सोनम ने जैसे ही ‘दिल्ली 6’ की शूटिंग शुरू कीं, इधर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ के लिए अनुष्का का चयन हो गया और अपनी डेब्यू से ही वह चमक उठीं और उनकी किस्मत ऐसी चमकी कि उनका नाम आज भी बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में लिया जाता है.

Shahrukh Khan, Rab Ne Bana Di Jodi, Anushka Sharma, Sonam Kapoor, RNBDJ, शाहरुख खान, रब ने बना दी जोड़ी, अनुष्का शर्मा डेब्यू, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा

बता दें, ‘रब ने बना दी जोड़ी’ साल 2008 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर उभरी थी. इस फिल्म को बनाने में मेकर्स के लगभग 31 करोड़ रुपये खर्च हुए थे, जबकि वर्ल्डवाइड इस ने बॉक्स ऑफिस पर कुल 157 करोड़ की कमाई करने में सफलता हासिल की थी.

Shahrukh Khan, Rab Ne Bana Di Jodi, Anushka Sharma, Sonam Kapoor, RNBDJ, शाहरुख खान, रब ने बना दी जोड़ी, अनुष्का शर्मा डेब्यू, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा

यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म थी, जिसे आदित्य चोपड़ा ने लिखा और निर्देशित किया था. इसे उनके पिता यश चोपड़ा ने अपने प्रोडक्शन बैनर यशराज फिल्म्स के तहत प्रोड्यूस किया था. फिल्म में शाहरुख खान ने सुरिंदर साहनी का रोल किया है, जो एक शांत स्वभाव का ऑफिस एम्प्लॉई है, जो अपने मरे हुए प्रोफेसर की बेटी तानी से शादी करता है, जिसके रोम में अनुष्का शर्मा हैं.

Shahrukh Khan, Rab Ne Bana Di Jodi, Anushka Sharma, Sonam Kapoor, RNBDJ, शाहरुख खान, रब ने बना दी जोड़ी, अनुष्का शर्मा डेब्यू, सोनम कपूर, अनुष्का शर्मा

सुरिंदर का का दोस्त, जिसका रोल विनय पाठक ने किया है, जिसकी एक गलती की वजह से सुरिंदर को डबल रोल की भूमिका फिल्म में निभानी पड़ती है. इस फिल्म के जरिए आदित्य चोपड़ा ने 8 साल के अंतराल के बाद निर्देशन में वापसी की थी, इससे पहले 2000 में आई फिल्म ‘मोहब्बतें’ में निर्देशन की जिम्मेदारी उन्होंने उठाई थी.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

December 12, 2025, 14:03 IST

homeentertainment

12 दिसंबर: 2008 में आई थी वो फिल्म, जिससे रातोंरात स्टार बन गई थीं अनुष्का

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj