Sports

Sourav Ganguly on Rank Turner Pitch: सौरव गांगुली ने कोलकाता टेस्ट के लिए रैंक टर्नर पिच की मांग की खबर को गलत बताया

Last Updated:November 11, 2025, 07:37 IST

Sourav Ganguly on Rank Turner Pitch: बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने बताया कि ईडन गार्डन्स में भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट के लिए स्पिनरों की मददगार पिच की मांग नहीं हुई है. ऑस्ट्रेलिया दौरे से कोलकाता पहुंचने के बाद मुख्य कोच गौतम गंभीर और सीतांशु कोटक ने पिच का निरीक्षण किया.कोलकाता टेस्ट के लिए रैंक टर्नर पिच की मांग की गई? गांगुली ने किया बड़ा खुलासासीएबी के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा टीम प्रबंधन ने स्पिनरों की मददगार पिच की मांग नहीं की है

कोलकाता. बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाले पहले टेस्ट मैच को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि टीम मैनेजमेंट ने शुक्रवार से ईडन गार्डन्स में शुरू हो रहे दो मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के लिए स्पिनरों की मददगार पिच की मांग नहीं की है. भारत के मुख्य कोच गौतम गंभीर ऑस्ट्रेलिया पर टी20 सीरीज खेलने वाली टीम के सदस्यों के साथ रविवार देर रात यहां पहुंचे. उन्होंने सोमवार सुबह बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक के साथ ईडन गार्डन्स की पिच का निरीक्षण किया.

गांगुली ने भी शाम को पिच का निरीक्षण किया जिसके बाद ओस या बारिश से बचाने के लिए पूरे मैदान को ढक दिया गया. गांगुली से जब पूछा गया कि क्या भारतीय टीम मैनेजमेंट ने स्पिनरों की मददगार पिच की मांग की है तो उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने अभी तक इसके लिए नहीं कहा है. मैं इस सवाल का जवाब नहीं दे पाऊंगा. यह बहुत अच्छी पिच लग रही है.’’

Inculcating a winning mentality 🏆Immense trust in his team 👏Clarity in thought 👌

Above all, focusing on the bigger picture 🫡

🎥 🔽 Presenting a deep dive into #TeamIndia Head Coach @GautamGambhir‘s mindset and approach in 𝙆𝙞𝙣𝙜’𝙨 𝙂𝙖𝙢𝙗𝙞𝙩 🙌…

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj