World

Sri Lanka Declares State Of Emergency | Cyclone Ditwah claims 132 lives | Sri Lanka 176 missing | श्रीलंका में आपातकाल घोषित | श्रीलंका में 132 जानें गईं | श्रीलंका में 176 लापता

Last Updated:November 29, 2025, 18:24 IST

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने हाल ही में पूरे देश में आपातकाल (State of Emergency) की घोषणा कर दी हैश्रीलंका में घोषित हुआ आपातकाल, 'दैत्य' दितवाह ने ले ली 132 जानेंश्रीलंका में आपातकाल घोषित

कोलंबो: श्रीलंका के राष्ट्रपति ने हाल ही में पूरे देश में आपातकाल (State of Emergency) की घोषणा कर दी है. श्रीलंका में चक्रवात ‘दितवाह’ ने भयंकर तबाही मचाई है, जिसके चलते शनिवार को देश में आपातकाल घोषित कर दिया गया है. इस भीषण प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या 132 तक पहुंच गई है, जबकि 176 लोग अभी भी लापता हैं. इस दैत्य से लड़ने के लिए थल सेना, नौसेना तथा वायु सेना के हजारों जवान जमीन पर उतरे हैं.

क्या हैं श्रीलंका के हालात?

आपदा प्रबंधन केंद्र (DMC) के अनुसार, इस तूफान ने 15,000 से अधिक घरों को पूरी तरह नष्ट कर दिया है. लगभग 78,000 लोगों को सरकारी अस्थायी आश्रयों में शरण लेनी पड़ी है. DMC के महानिदेशक संपत कोटुवेगोडा ने बताया कि राहत कार्यों को तेज कर दिया गया है, और सेना, नौसेना तथा वायु सेना के हजारों जवानों को तैनात किया गया है. श्रीलंका ने अंतर्राष्ट्रीय सहायता की भी अपील की है ताकि इस विनाशकारी संकट से निपटा जा सके.

दैत्य दितवाह से कैसे लड़ रहे हजारों जवान?

राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने विनाश से निपटने के लिए आपातकालीन कानून लागू किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि देश के लगभग एक-तिहाई हिस्से में बिजली और पानी की आपूर्ति ठप है. तूफान के रविवार तक भारत के दक्षिणी तट की ओर बढ़ने की संभावना है.

First Published :

November 29, 2025, 18:01 IST

homeworld

श्रीलंका में घोषित हुआ आपातकाल, ‘दैत्य’ दितवाह ने ले ली 132 जानें

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj