Stock To Buy : ये है कमाई वाला शेयर, 26% तक हो सकता है मुनाफा, जानिए टारगेट प्राइस

Last Updated:August 24, 2025, 22:57 IST
डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड को सिटी ने ‘बाय’ रेटिंग दी है, टारगेट प्राइस 7,750 रुपये तय किया गया है. कंपनी का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये है और EPS 83.20 रुपये रहा.
ख़बरें फटाफट
कंपनी ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 2,357 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया है.
नई दिल्ली. फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी डिवीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के शेयरों आपको अच्छा-खासा मुनाफा दे सकते हैं. ऐसा मानना है ब्रोकरेज फर्म सिटी का. ब्रोकरेज ने इस शेयर की ‘बाय’ रेटिंग बरकरार रखी है. पिछले कारोबारी सत्र में यह शेयर 6,150.70 रुपये पर बंद हुआ था. सिटी का कहना है कि हालिया गिरावट के बाद अब इस शेयर की वैल्यूएशन वाजिब स्तर पर आ गई है. फार्मा सेक्टर में अनुकूल माहौल, मजबूत ऑर्डर बुक और बेहतर वैल्यूएशन के कारण इस फार्मा स्टॉक में आगे तेजी आने की संभावना है.
नोवार्टिस की हृदय गति रुकने के इलाज में काम आने वाली दवा एंट्रेस्टो के जेनेरिक वर्जन को लेकर बाजार की चिंताएं धीरे-धीरे कम हो रही हैं. डिवीज लैबोरेटरीज इस दवा के लिए एक्टिव फार्मास्यूटिकल इंग्रीडिएंट्स (APIs) की सप्लाई करती है. अनुमान है कि एंट्रेस्टो API कंपनी के इनोवेटर कस्टम सिंथेसिस (CS) पोर्टफोलियो में सबसे बड़ा प्रोडक्ट बना रहेगा. इसका योगदान सीएस रेवेन्यू में लगभग 40 प्रतिशत और कंसोलिडेटेड रेवेन्यू में करीब 20 प्रतिशत रहने का अनुमान है.
शेयर का इतिहास
डिवीज लैबोरेटरीज के शेयर ने पिछले एक साल में करीब 25 प्रतिशत की मजबूती दिखाई है. कंपनी का मार्केट कैप 1.63 लाख करोड़ रुपये है. जून 2025 के अंत तक प्रमोटर्स के पास कंपनी में 51.89 प्रतिशत हिस्सेदारी रही.
डिवीज शेयर टारगेट प्राइस
सिटी ने डिवीज शेयर को ‘बाय’ रेटिंग देते हुए इसका टारगेट प्राइस 7,750 रुपये तय किया है, जो शुक्रवार, 22 अगस्त को बीएसई पर बंद भाव 6,150.70 रुपये से करीब 26 प्रतिशत ज्यादा है. अगर इस स्टॉक को कवर करने वाले 30 एनालिस्ट्स कि राय की बात करें तो 11 ने इसे ‘बाय’, 6 ने ‘होल्ड’ और 13 ने ‘सेल’ रेटिंग दी है. शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. बीएसई पर इस स्टॉक का 52-सप्ताह का उच्च स्तर 7,077.70 रुपये और निचला स्तर 4,831 रुपये है.
डिवीज के तिमाही नतीजे
कंपनी ने अप्रैल-जून 2025 तिमाही में स्टैंडअलोन आधार पर 2,357 करोड़ रुपये का रेवेन्यू दर्ज किया, जबकि शुद्ध मुनाफा 557 करोड़ रुपये रहा. इस तिमाही में अर्निंग्स प्रति शेयर (EPS) 20.95 रुपये रही. वित्त वर्ष 2025 में कंपनी का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 9,198 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 2,209 करोड़ रुपये रहा, वहीं पूरे साल का EPS 83.20 रुपये दर्ज किया गया.
(Disclaimer: यहां बताए गए स्टॉक्स ब्रोकरेज हाउसेज की सलाह पर आधारित हैं. यदि आप इनमें से किसी में भी पैसा लगाना चाहते हैं तो पहले सर्टिफाइड इनवेस्टमेंट एडवायजर से परामर्श कर लें. आपके किसी भी तरह की लाभ या हानि के लिए लिए जिम्मेदार नहीं होगा.)
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
August 24, 2025, 22:57 IST
homebusiness
Stock To Buy : ये है कमाई वाला शेयर, 26% तक हो सकता है मुनाफा



