Rajasthan

जोधपुर में 25 मार्च को जलापूर्ति बंद, समय पर पानी स्टोर करें.

Last Updated:March 23, 2025, 12:40 IST

जोधपुर में 25 मार्च को जलापूर्ति बंद रहेगी, रखरखाव कार्य के कारण. 26 और 27 मार्च को भी जलापूर्ति में बदलाव होगा. शहरवासियों से पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की गई है.X
गर्मी
गर्मी में इस दिन नहीं आएगा पानी  

हाइलाइट्स

जोधपुर में 25 मार्च को जलापूर्ति बंद रहेगी.26 और 27 मार्च को जलापूर्ति में बदलाव होगा.शहरवासियों से पर्याप्त पानी स्टोर करने की अपील की गई है.

गर्मी की शुरुआत के साथ ही पानी की किल्लत की समस्या शुरू हो जाती है. ऐसे में अगर बात जोधपुर की करें, तो यहां रखरखाव के कार्य के कारण जल विभाग के अधिकारी पानी का शटडाउन लेने की कोशिश करते हैं ताकि स्टोरेज जमा हो सके. इस वजह से जोधपुरवासियों को कहीं न कहीं परेशानी झेलनी पड़ सकती है. इसलिए, अगर आपको भी पड़ोसी से पानी नहीं माँगना पड़े, तो तारीख जान लीजिए. समय पर पानी को स्टॉक करके रखिए नहीं तो परेशानी आ सकती है. दर-दर पानी के लिए इस दिन भटकना पड़ सकता है.

ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिए 25 मार्च को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी. जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 25 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 26 मार्च को और 26 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 27 मार्च को की जाएगी.

इन क्षेत्र में इस तरह रहेगा जलापूर्तिजन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर व्रत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड और तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुड़े क्षेत्र सरस्वती नगर और कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों और पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 25 मार्च को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी और इन क्षेत्रों में 26 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 27 मार्च को और 27 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 28 मार्च को होगी.

26 से पहले पानी कर लीजिए स्टोरशहरवासियों से अपील की गई है कि जलापूर्ति में बदलाव को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में पानी का संग्रहण करें. गर्मी के मौसम में जल संकट से बचने के लिए यह आवश्यक कार्यवाही की जा रही है. ताकि जलापूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े. विभाग इस काम को जल्द से जल्द पूरा करने के लिए अधिकतम कर्मचारियों की तैनाती करेगा.


Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

March 23, 2025, 12:40 IST

homerajasthan

गर्मी में इस दिन पानी को तरसेगा जोधपुर, नोट करें दिन नहीं तो हो जाएंगे परेशान

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj