Rajasthan

जुहू बीच पर रोमांच का तूफान! सिर्फ ₹599 में समंदर के बीच कयाकिंग का जबरदस्त मज़ा – Rajasthan News

Last Updated:January 04, 2026, 13:11 IST

Mumbai News : समुद्र किनारे बसा मुंबई शहर अब रोमांच पसंद करने वालों के लिए कयाकिंग का नया हॉटस्पॉट बनता जा रहा है. जुहू बीच पर बेहद कम खर्च में लोग इस वाटर स्पोर्ट का लुत्फ उठा सकते हैं. सूर्योदय और सूर्यास्त के समय समुद्र की लहरों के बीच कयाकिंग रोमांच के साथ शानदार अनुभव देती है.

ख़बरें फटाफट

मुंबई : कयाकिंग एक पानी में की जाने वाली एक एक्टिविटी है जिसमें कयाक नामक एक छोटी, संकरी नाव को दोधारी चप्पू की सहायता से पानी पर चलाया जाता है. चप्पू चलाने वाला व्यक्ति आगे की ओर मुंह करके बैठता है, अपने पैरों को आगे की ओर फैलाता है, और नाव को चलाने और दिशा देने के लिए बारी-बारी से दोनों किनारों पर चप्पू चलाता है.

हजारों साल पहले इनुइट लोगों द्वारा शिकार और परिवहन के लिए विकसित की गई कयाकिंग, अब एक लोकप्रिय मनोरंजक शौक और प्रतिस्पर्धी खेल बन गई है जिसका आनंद शांत झीलों, घुमावदार नदियों और खुले महासागर सहित विभिन्न जल निकायों पर लिया जाता है. यह प्रकृति से जुड़ने और अच्छा शारीरिक व्यायाम करने का एक अनूठा और आकर्षक तरीका प्रदान करता है. समूद्र से सटे मुंबई शहर में आप इस स्पोर्ट का मजा ले सकते है वो भी बेहद कम पैसों में.

पानी में खेले जाने वाला स्पोर्ट का मजा जुहू मेंमुंबई के जुहू बीच पर जा कर आप कयाकिंग करने का आनंद ले सकते हैं. इंडोकयाक नामक एक संस्था है जो कयाकिंग सर्विस प्रदान करती है. यह स्पोर्ट आसानी से कहीं देखने नहीं मिलता, यह सिर्फ पानी वाली जगहों पर ही संभव है, मुंबई जिसमे से एक है. इस संस्था के कोफाउंडर नेवही गौड़ बताते हैं की यह और इनके दो दोस्तों को मुंबई में कोई खाश एक्टिविटी करने लायक नहीं दिखा तो इन्होंने जुहू में कयाकिंग शुरू करने का सोचा. यहां कयाकिंग का मजा दो वक्त सबसे ज़्यादा आता है जिसमे एक समय सुबह का होता है जब सूरज उगता है और दूसरा सनसेट के समय. इस समय यह लोगों को समुद्र के अंदर 1 से 2 किलोमीटर तक लेकर जाते है. यहां आप राइड्स अपने पसंद से चुन सकते है, यहां 20 मिनट, 40 मिनट और 1 घंटे का कयाक राइड उपलब्ध रहता है.

सेफ्टी का रखा जाता है पूरा ध्यानयहां कयाक करने वाले लोगों की सुरक्षा का बहुत ध्यान रखा जाता है. पानी में जाते समय साथी एक गाइड को भेजा जाता है. हर व्यक्ति को लाइफ जैकेट या फिर पीएफडी जैकेट पहनाया जाता है. पीएफडी जैकेट लाइफ जैकेट से थोड़ी ज़्यादा सुरक्षित होती है, यह पानी में गिरे व्यक्ति को 8-10 घंटे पानी के ऊपर उठा कर रखती है. इसके अलावा यह कयाकिंग की प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी देते हैं, जो 4 दिन की होती है. हर सेशन में डेढ़ घंटे ट्रेनिंग दी जाती है. इस ट्रेनिंग में कई चीजे शामिल होती है, जैसे पानी में गिर जाने के बाद फिर से कयाक पर कैसे चढ़ें, कयाक पलट जाने पर उसे कैसे सीधा करें और सबसे खाश पानी में कयाक पद बैठ कर स्प्रिंट कैसे मारे. यहां प्रति व्यक्ति का कयाक चलाने का प्राइस ₹599 है.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

A Delhi University graduate with a postgraduate Diploma in Journalism and Mass Communication, I work as a Content Editor with the Rajasthan team at India Digital. I’m driven by the idea of turning raw in…और पढ़ें

Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

January 04, 2026, 13:11 IST

homemaharashtra

जुहू बीच पर रोमांच का तूफान सिर्फ ₹599 में समंदर के बीच कयाकिंग का जबरदस्त मजा

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj